फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावMaharashtra Assembly Election: जानिए, शेवगांव विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

Maharashtra Assembly Election: जानिए, शेवगांव विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

Maharashtra Assembly Election 2019: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर में शेवगांव विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट पर...

Maharashtra Assembly Election: जानिए, शेवगांव विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,शेवगांवSat, 21 Sep 2019 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

Maharashtra Assembly Election 2019: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर में शेवगांव विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट पर 1999, 2004 और 2009 तीन साल एनसीपी का कब्जा रहा है। इसके बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने यहां बाजी मारी। इस इलाके के बारे में बात करें तो 1970 में यहां जयकवाडी बांध में बाढ़ की वजह से इस तहसील के कई गांव डूब गए थे। शेवगांव को शिवग्राम के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां 5 शिव मंदिर हैं।

2011 की मतगणना के मुताबिक, शेवगांव की जनसंख्या 38,375 है, जिसमें 19,442 पुरुष और 18,993 महिला हैं। शेवगांव में अगर साक्षरता दर की बात करें तो पूरे महाराष्ट्र ीक तुलना में यह थोड़ा ज्यादा है।

2017 में मोनिका राजीव राजाले के पति और पूर्व विधायक राजीव राजाले का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। राजीव राजाले को लोग 'राजाभाऊ' नाम से पुकारते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत युवक कांग्रेस से जुड़कर की थी। उन्होंने शेवगांव-पाथर्डी विधानसभा सीट से 2004 में चुनाव जीता था। राजीव राजाले ने 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उनकी पत्नी को विधानसभा की उम्मीदवारी दी गई थी। उनकी पत्नी मोनिका ने बीजेपी से विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीता था। राजीव कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात के भांजे थे।

शेवगांव सीट पर 2014 विधानसभा के नतीजे
मोनिका राजीव राजाले (भाजपा)- 134685 वोट
गुले चंद्रशेखर मारुति राव जी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)- 81500 वोट

शेवगांव पर 2009 विधानसभा के नतीजे
गुले चंद्रशेखर मारुति राव जी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)- 81890 वोट
धकाने प्रताप बाबनराव (भाजपा)- 61746 वोट

बता दें कि 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस यहां 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पंवार की रांकपा को 41 सीटें मिली थीं।

21 अक्टूबर 2019 को होंगे विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 21 सितंबर से दोनों राज्यों में आचार सहिंता लागू हो गई है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें