फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव1995 से वसई विधानसभा सीट पर है निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा

1995 से वसई विधानसभा सीट पर है निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा

Maharashtra Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक शहर वसई विधानसभा सीट (Vasai Assembly Seat) पालघर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक अनारक्षित सीट है। 1995 से ही इस...

1995 से वसई विधानसभा सीट पर है निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 28 Sep 2019 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

Maharashtra Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक शहर वसई विधानसभा सीट (Vasai Assembly Seat) पालघर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक अनारक्षित सीट है। 1995 से ही इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा है। वसई एक औद्योगिक शहर है। इस शहर को पहले बसईं के नाम से जाना जाता था।

2014 के विधानसभा चुनाव में बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) के उम्मीदवार हितेंद्र विष्णु ठाकुर ने निर्दलीय उम्मीदवार विवेक रघुनाथ पंडित (भाऊ) को 31896 वोटों से हराकर वसई पर जीत का परचम फहराया था। हालांकि, इससे पहले 2009 का विधानसभा चुनाव विवेक रघुनाथ पंडित (भाऊ) ने जीता था। उन्होंने बीवीए के नारायण मानकर को 16798 वोटों से हराया था। पंडित को मानकर के 64560 वोटों के मुकाबले 81358 वोट मिले थे।

2014 विधानसभा चुनाव की स्थिति

हितेंद्र विष्णु ठाकुर (बीवीए) : 97291 वोट मिले

विवेक रघुनाथ पंडित (भाऊ) (निर्दलीय) : 65395 वोट मिले

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही 21 सितंबर से आचार संहिता लागू हो गई है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

वसई विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

साल विजयी उम्मीदवार वोट प्रतिद्वंद्वी वोट
2014 हितेंद्र विष्णु ठाकुर (BVA) 97291 विवेक रघुनाथ पंडित (IND) 65395
2009 विवेक रघुनाथ पंडित (IND) 81358  नारायण मानकर (BVA) 64560 
2004 हितेंद्र विष्णु ठाकुर (IND) 161718  पंडित विवेक रघुनाथ (SHS) 93801 
1999 हितेंद्र विष्णु ठाकुर (IND) 85352  दीपक गवांकर (SHS) 34924
1995 हितेंद्र विष्णु ठाकुर (IND) 81463  गवांकर दीपक गजानन (SHS) 47888

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : विक्रमगढ़ में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भाजपा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : पालघर सीट पर सबसे अधिक रहा है शिवसेना का शासन

दहानू विधानसभा सीट पर 2014 में पहली बार खुला था भाजपा का खाता

कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही है इगतपुरी विधानसभा सीट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें