फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : पालघर सीट पर सबसे अधिक रहा है शिवसेना का शासन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : पालघर सीट पर सबसे अधिक रहा है शिवसेना का शासन

Maharashtra Assembly Elections 2019 : पालघर महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाला यह शहर पालघर का विधानसभा क्षेत्र (Palghar Assembly...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : पालघर सीट पर सबसे अधिक रहा है शिवसेना का शासन
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Mon, 23 Sep 2019 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

Maharashtra Assembly Elections 2019 : पालघर महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाला यह शहर पालघर का विधानसभा क्षेत्र (Palghar Assembly Seat) पालघर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। पालघर सीट शिवसेना का एक मजबूत गढ़ मानी जाती है। हालांकि, 1990 के बाद से शिवसेना (SHS) के कब्जे वाली पालघर सीट पर 2009 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस (INC) ने कब्जा कर लिया था।

अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित पालघर विधानसभा सीट पर हुए 2014 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार घोड़ा कृष्ण अर्जुन ने अपने प्रतिद्वंद्वी गावित राजेंद्र ढेडिया (कांग्रेस) को बेहद कम अंतर के साथ 515 वोटों से हराकर जीत अपने नाम की थी। घोड़ा कृष्ण अर्जुन (SHS) को 46142 वोट मिले थे, जबकि गावित राजेंद्र ढेडिया (कांग्रेस) को 45627 वोट प्राप्त हुए थे।

2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार गावित राजेंद्र ढेडिया ने तीन बार की विधायक और शिवसेना की कद्दावर नेता मनीषा मनोहर नीमकर को 20971 वोटों से हराकर शानदार जीत अपने नाम दर्ज की थी। गावित राजेंद्र ढेडिया को 55665 वोट मिले थे, जबकि मनीषा मनोहर नीमकर को 34694 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

2014 विधानसभा चुनाव की स्थिति

घोड़ा कृष्ण अर्जुन (SHS) : 46142 वोट मिले

गावित राजेंद्र ढेडिया (कांग्रेस) :  45627 वोट मिले

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही 21 सितंबर से आचार संहिता लागू हो गई है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

पालघर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

साल विजयी उम्मीदवार वोट प्रतिद्वंद्वी वोट
2014 घोड़ा कृष्ण अर्जुन (SHS) 46142 गावित राजेंद्र ढेडिया (INC) 45627
2009 गावित राजेंद्र ढेडिया (INC) 55665 मनीषा मनोहर नीमकर (SHS) 34694
2004 मनीषा मनोहर नीमकर (SHS) 58627 गावित राजेंद्र ढेडिया (INC) 50186
1999 मनीषा मनोहर नीमकर (SHS) 46015 पागी गीता गजानन (JD(S)) 21673
1995 मनीषा मनोहर नीमकर (SHS) 55399 रहाणे जगन्नाथ शिदु 35250

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें