फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव2009 में सपा ने भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर शिवसेना को दी थी करारी शिकस्त

2009 में सपा ने भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर शिवसेना को दी थी करारी शिकस्त

Maharashtra Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट (Bhiwandi East Assembly Seat) भिवंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत...

2009 में सपा ने भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर शिवसेना को दी थी करारी शिकस्त
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 05 Oct 2019 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

Maharashtra Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट (Bhiwandi East Assembly Seat) भिवंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। भिवंडी पूर्व ठाणे जिले का एक क्षेत्र है। यह एक अनारक्षित सीट है। यह इलाका बड़ी संख्या में पावरलूम के कारण प्रसिद्ध है। 

2014 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार रूपेश लक्ष्मण म्हात्रे ने भाजपा के संतोष मंजय शेट्टी को 3393 वोटों से हराकर चुनाव जीता था। वहीं, 2009 के विधानसभा चुनाव में सपा के अबू आसिम आजमी जीते थे। उन्होंने शिवसेना के पाटिल योगेश रमेश को भारी अंतर से हराया था। आजमी को रमेश के 24599 वोटों के मुकाबले 37584 वोट मिले थे।

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही 21 सितंबर से आचार संहिता लागू हो गई है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

साल विजयी उम्मीदवार वोट प्रतिद्वंद्वी वोट
2014 रूपेश लक्ष्मण म्हात्रे (SHS) 33541 संतोष मंजय शेट्टी (BJP) 30148
2009 अबू आसिम आज़मी (SP) 37584 पाटिल योगेश रमेश (SHS) 24599

भाजपा और शिवसेना दोनों के लिए खास है भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें