फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावअंबरनाथ विधानसभा सीट को बचा पाना शिवसेना के लिए होगी चुनौती

अंबरनाथ विधानसभा सीट को बचा पाना शिवसेना के लिए होगी चुनौती

Maharashtra Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक शहर अंबरनाथ का विधानसभा क्षेत्र (Ambernath Assembly seat) कल्याण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अंबरनाथ मुंबई के सबसे...

अंबरनाथ विधानसभा सीट को बचा पाना शिवसेना के लिए होगी चुनौती
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 01 Oct 2019 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

Maharashtra Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक शहर अंबरनाथ का विधानसभा क्षेत्र (Ambernath Assembly seat) कल्याण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अंबरनाथ मुंबई के सबसे तेजी से बढ़ते उपनगरों में से एक है। 1990 से 2004 तक जिस सीट पर शिवसेना (SHS) का कब्जा था, 2004 के विधानसभा चुनावों में NCP ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन 2009 के विधानसभा चुनावों में शिवसेना ने अपनी खोई हुई सीट फिर से हासिल करने में कामयाब रही।

2014 के विधानसभा चुनाव में अंबरनाथ विधानसभा सीट से शिवसेना के डॉ. बालाजी किणीकर ने भाजपा के राजेश देवेंद्र वानखेड़े को 2041 वोटों से पराजित कर अपनी जीत को दोहराया था। डॉ. बालाजी किणीकर को 47000 वोट मिले थे, वहीं, राजेश देवेंद्र वानखेड़े को 44959 हासिल हुए थे।

2009 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो शिवसेना के डॉ. बालाजी किणीकर ने एनसीपी के तापसे महेश भारत को बड़े अंतर से हराया था। किणीकर को भारत के 30491 वोटों के मुकाबले 50470 वोट प्राप्त हुए थे। 

ज्ञात हो कि 2009 से पहले अंबरनाथ विधानसभा सीट अनारक्षित थी, लेकिन 2009 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हो गई।

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही 21 सितंबर से आचार संहिता लागू हो गई है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

अंबरनाथ विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

साल विजयी उम्मीदवार वोट प्रतिद्वंद्वी वोट
2014 डॉ. बालाजी किणीकर (SHS) 47000 राजेश देवेंद्र वानखेड़े (BJP) 44959
2009 डॉ. बालाजी किणीकर (SHS) 50470 तापसे महेश भारत (NCP) 30491

मुरबाड विधानसभा सीट पर रही है एनसीपी की मजबूत पकड़

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें