महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: अक्कलकोट किसे चुनेगा इस बार, पढ़ें सीट के बारे में सब कुछ
अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह राजनीतिक लिहाज से काफी अहम है। यह विधानसभा सीट सोलापुर जिले के अंतर्गत आती है। 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता...

अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह राजनीतिक लिहाज से काफी अहम है। यह विधानसभा सीट सोलापुर जिले के अंतर्गत आती है। 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सिद्धराम सत्यलिंगप्पा म्हत्रे यहां से विधायक चुने गए। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को हराया था।
आंकड़ों पर एक नजर डालें तो 2014 में अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र में 174761 पुरुष मतदाता, 158238 महिला मतदाता और 333001 कुल मतदाता थे। 2014 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार म्हेत्रे ने 97333 वोट हासिल किए थे। जबकि भाजपा का प्रत्याशी 79689 वोट हासिल कर 17644 के अंतर से हार गया था।
अक्कलकोट की बात करें तो यह कर्नाटक की सीमा पर स्थित है। अक्कलकोट 19वीं सदी के संत श्री स्वामी समर्थ महाराज का घर था, जिनके बारे में माना जाता है कि वह भगवान दत्तात्रेय के अवतार थे। लिहाजा विधानसभा चुनाव 2019 में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे चुनती है।