election
Election Banner

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

Jharkhand Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: झारखंड में आज पता चल जाएगा कि हेमंत सोरने की सत्ता में वापसी होगी या बीजेपी पांच साल बाद फिर सरकार बनाएगी। दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो जाएगी। अधिकतर एग्जिट पोल्स में झारखंड में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की गई है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सभी 24 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे तक आनेवाले सभी पोस्टल बैलेटों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। 8.30 बजे सुबह से ही इवीएम के वोटों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की संभावना है। वैसे तैयारी शाम चार बजे तक मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेने की है। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के भीतर डीइओ और आरओ के अलावा किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना हॉल में किसी भी पुलिसकर्मी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पत्रकार मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल के भीतर की तस्वीर सिर्फ एक बार कैमरे से अधिकारियों की देखरेख में लेने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का राउंड जितना कम होगा, उसका परिणाम उतनी ही जल्दी आएगा। उन्होंने बताया कि सबसे कम 13 राउंड की मतगणना तोरपा विधानसभा क्षेत्र की होगी। लिट्टीपाड़ा में भी सिर्फ 14 राउंड की मतगणना होगी। सर्वाधिक 27 राउंड की मतगणना चतरा विधानसभा क्षेत्र की होगी। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर लेना है, लेकिन हमारा प्रयास है कि प्रक्रिया को 24 नवंबर तक ही पूरा कर लें। झारखंड में सर्वाधिक मतदान पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विजयी प्रत्याशियों की सूची माननीय राज्यपाल को सौंपने के साथ चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

गिनतीनिर्वाचन क्षेत्र

चुनाव परिणाम समाचार

झारखंड चुनाव 2024

बिष्टूपुर में भागवत कथा का समापन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति
बिष्टूपुर में भागवत कथा का समापन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति

जमशेदपुर में 11 को रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती
जमशेदपुर में 11 को रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को किया जागरूक
रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को किया जागरूक

भोपाल गैस कांड में खोई रोशनी 23 साल बाद लौटी, देख रहे दुनिया
भोपाल गैस कांड में खोई रोशनी 23 साल बाद लौटी, देख रहे दुनिया

परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाएं : सिविल सर्जन
परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाएं : सिविल सर्जन

एमजीएम को स्वच्छ रखने में सभी दें सहयोग: विधायक
एमजीएम को स्वच्छ रखने में सभी दें सहयोग: विधायक

कोल्हान के मरीजों के स्वास्थ्य की हर रिपोर्ट पर नजर रख रहा स्वास्थ्य विभाग
कोल्हान के मरीजों के स्वास्थ्य की हर रिपोर्ट पर नजर रख रहा स्वास्थ्य विभाग

चाकुलिया में मिले चिकन पॉक्स के आठ मरीज
चाकुलिया में मिले चिकन पॉक्स के आठ मरीज

अब तय स्टैंड से ही चलेंगे ऑटो, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
अब तय स्टैंड से ही चलेंगे ऑटो, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रेमी युगल की शादी के विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रेमी युगल की शादी के विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

अब चार साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
अब चार साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य

तकनीशियन की मौत में जोड़ : पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर टीएमएच में हंगामा
तकनीशियन की मौत में जोड़ : पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर टीएमएच में हंगामा

भाई ने मोबाइल छीना तो नाबालिग ने काट लिया हाथ और गला
भाई ने मोबाइल छीना तो नाबालिग ने काट लिया हाथ और गला

वाराणसी में कथक नृत्यांगना मिष्टू मुखर्जी और शिष्या ने दी प्रस्तुति
वाराणसी में कथक नृत्यांगना मिष्टू मुखर्जी और शिष्या ने दी प्रस्तुति

कोल्हान विवि : लॉ के कोर्स में अब फोरेंसिक स्टडीज की होगी पढ़ाई
कोल्हान विवि : लॉ के कोर्स में अब फोरेंसिक स्टडीज की होगी पढ़ाई

Hindi Newsविधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024