फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव झारखंड चुनाव 2019 रोचक तथ्यझारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : अब तक सात टाटाकर्मी पहुंचे विधानसभा

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : अब तक सात टाटाकर्मी पहुंचे विधानसभा

 दो विधानसभा क्षेत्रों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम से चुनाव लड़नेवालों में अब तक टाटा कंपनियों के सात कर्मचारी विधायक चुने गए हैं। चाहे लोस चुनाव हो या विस चुनाव, टाटा कंपनी के कर्मचारियों की अहम...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : अब तक सात टाटाकर्मी पहुंचे विधानसभा
वरीय संवाददाता,जमशेदपुरMon, 18 Nov 2019 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

 दो विधानसभा क्षेत्रों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम से चुनाव लड़नेवालों में अब तक टाटा कंपनियों के सात कर्मचारी विधायक चुने गए हैं। चाहे लोस चुनाव हो या विस चुनाव, टाटा कंपनी के कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। लगभग 40 प्रतिशत मतदाता क्षेत्र की कंपनियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं। कंपनी के कर्मचारियों ने अब तक जिन लोगों को चुनाव जिताया है उनमें रघुवर दास, दीनानाथ पांडेय, मंगल राम, शमशुद्दीन खान, तुलसी रजक, एमर्पी ंसह व वीजी गोपाल मुख्य रूप से शामिल हैं। ये सभी कंपनी के पूर्व कर्मचारी रहे। इसीलिए इन्हें वोट देकर विधायक बनाने में टाटा कंपनियों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। यही देखकर मजदूर नेता हर बार लोकसभा व विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं। इस बार भी टाटा स्टील मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय टिकट की जुगाड़ में लगे हैं।  
प्रमुख कंपनियां : जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा र्कंमस, तार कंपनी, जेम्को, टिनप्लेट, इंकैब, ट्यूब डिवीजन आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें