फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावझारखंड चुनाव: सिमडेगा विधानसभा सीट पर कब वोटिंग, मतगणना और नतीजे, क्षेत्र में कौन कैंडिडेट, संपत्ति, केस

झारखंड चुनाव: सिमडेगा विधानसभा सीट पर कब वोटिंग, मतगणना और नतीजे, क्षेत्र में कौन कैंडिडेट, संपत्ति, केस

Jharkhand Assembly Elections 2019 : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में सिमडेगा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है। यहां 07 दिसंबर को वोटिंग होगी। सिमडेगा विधानसभा सीट खूंटी...

झारखंड चुनाव: सिमडेगा विधानसभा सीट पर कब वोटिंग, मतगणना और नतीजे, क्षेत्र में कौन कैंडिडेट, संपत्ति, केस
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 22 Nov 2019 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

Jharkhand Assembly Elections 2019 : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में सिमडेगा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है। यहां 07 दिसंबर को वोटिंग होगी। सिमडेगा विधानसभा सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

सिमडेगा, झारखंड का प्रसिद्ध शहर और जिला है। सिमडेगा विधानसभा सीट का पिछले दो बार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कब्जे में है। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विमला प्रधान यहां से विजयी हुई थीं। उन्होंने झारखंड पार्टी के प्रत्याशी मेनन एक्का को 3000 हजार अधिक वोटों से हराया था। यह उनकी लगातार दूसरी जीत थी। 2009 के विधानसभा चुनाव में विमला प्रधान कांग्रेस के नील टिर्की को हराया था।

Simdega Assembly Seat Voting Date सिमडेगा विधानसभा सीट पर मतदान : 07 दिसंबर, 2019 

Simdega Assembly Seat Counting Result Date सिमडेगा विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Simdega Constituency Seat Winner 2014 सिमडेगा विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: विमला प्रधान, भाजपा  

Simdega Assembly Seat  Candidates List सिमडेगा सीट पर चुनाव में उतरे उम्मीदवारों की लिस्ट

श्रद्धानंद बेसरा (भाजपा), भूषण बारा (कांग्रेस), मोहन कच्छप (जनता दल यूनाइटेड), रेजी डुंगडुंग (झारखंड पार्टी), अब्राहम मिंज (निर्दलीय), निरोज गोंड (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी), ओलिवर लकड़ा (राष्ट्रीय संगाइल पार्टी), अल्बिनुस सोरंग (हिन्दुस्तान जनता पार्टी), मोहन बाराइक (झारखंड विकास मार्चा प्रजातांत्रिक), सुशील लकड़ा (अखिल भारतीय झारखंड पार्टी), बिनोद केरकेट्टा (आम आदमी पार्टी), दिलीप बिरहोर (भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी), महेश्वर खेरवार (निर्दलीय),

सिमडेगा विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता, संपत्ति और आपराधिक केस-मुकदमों का इतिहास Simdega Assembly Seat Candidates Affidavit Education Assets Property Criminal Cases

भाजपा उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा (47 वर्ष) ने स्नातक तक पढ़ाई की है। श्रद्धानंद बेसरा के खिलाफ कोई भी आपराधिक केस नहीं है। चुनाव के लिए दाखिल किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी आय का स्रोत कृषि और व्यापार बताया है। श्रद्धानंद बेसरा के पास 9,60,000 रुपये की चल संपत्ति है और 3 लाख मूल्य की अचल संपत्ति है। वहीं, श्रद्धानंद की पत्नी के पास 4,05,000 रुपये की रुपये की चल संपत्ति है।

कांग्रेस के उम्मीदवार भूषण बारा (46 वर्ष) ने हिस्ट्री ऑनर्स में बीए किया है। भूषण बारा के पास 20,80,287 रुपये की चल संपत्ति है और 7,73000 हजार रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 88,660 की चल संपत्ति है और 9,31500 रुपये की अचल संपत्ति है। भूषण बारा के खिलाफ दो आपराधिक केस भी लंबित हैं। 

जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मोहन दास कच्छप (41 वर्ष) ने इग्नू से स्नातक किया है। उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक केस लंबित नहीं है। मोहन दास कच्छप के पास 27,6000 रुपये की चल संपत्ति है और 42 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 214700 रुपये की चल संपत्ति है।

सिमडेगा में 2014 के चुनाव की स्थिति

कुल मतदाता : 206181

पुरुष मतदाता : 104142

महिला मतदाता : 102039

 सिमडेगा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

साल विजयी उम्मीदवार वोट प्रतिद्वंद्वी

वोट

2014 विमला प्रधान (BJP) 45343 मेनन एक्का (Jharkhand Party) 42149
2009 विमला प्रधान (BJP) 38476 नील टिर्की (INC) 37363
2005 नील टिर्की (INC) 47230 निर्मल कुमार बेसरा (BJP) 38119

पांच चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग 30 नवंबर को, दूसरे चरण की वोटिंग, 7 दिसंबर को, तीसरे चरण की वोटिंग 12 दिसंबर को, चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर और पांचवे चरण की वोटिंग 20 होगी।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा की 67 सीटें नक्सल प्रभावित होने के कारण राज्य में पिछले दो विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी पांच चरण में ही मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए 07 दिसंबर, तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को, चौथे चरण में 15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को और पांचवें एवं आखिरी चरण में 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि झारखंड की विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। राज्य में इस समय मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई वाली भाजपा की सरकार कार्यरत है। मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले रघुवर दास, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं। 

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों में से नौ सीटें अनुसूचित जाति और 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। राज्य के 2.26 करोड़ मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सरकार चुनेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें