फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार

झारखंड के तीन क्षेत्रीय दलों के प्रमुख अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार हैं। उनकी चुनावी नैया की पतवार इन्हीं नेताओं के हाथ में है। अपनी पार्टी की चुनावी रणनीति खुद बनाते हैं, पार्टी के स्टार...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार
1/ 3झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार
2/ 3झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार
3/ 3झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बाबूलाल, हेमंत और सुदेश हैं अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार
रांची । अनुज तिवारी Mon, 09 Dec 2019 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के तीन क्षेत्रीय दलों के प्रमुख अपनी-अपनी पार्टी के अकेले खेवनहार हैं। उनकी चुनावी नैया की पतवार इन्हीं नेताओं के हाथ में है। अपनी पार्टी की चुनावी रणनीति खुद बनाते हैं, पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी सभाएं भी कर रहे हैं। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में खुद की चुनावी लड़ाई भी लड़ रहे हैं। यानी वे अपने दल के पीर, बावर्ची और भिश्ती सब वही हैं। झामुमो के हेमंत, झाविमो के बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के सुदेश महतो अपनी-अपनी पार्टी के लिए दिन-रात एक किए हैं।  
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अपनी पार्टी के अकेले स्टार प्रचारक बन सभी 81 सीटों में प्रचार कर रहे हैं।  हर दिन वह चार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा पदयात्रा और प्रेस कांफ्रेंस भी करते हैं।  झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। पार्टी की बैठक और प्रचार का काम खुद संभाल रहे हैं। हेमंत सोरेन हर दिन सुबह निकलते हैं और एक दिन में चार से पांच सभाएं करते हैं। रात को लौटकर अगले दिन की रणनीति पर प्रमुख नेताओं से बातचीत करते हैं। 
 आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अपनी पार्टी के लिए इस बार पूरी ताकत झोंक चुके हैं। सुदेश महतो इस चुनाव में अपनी पार्टी के अकेले स्टार प्रचारक हैं। हर दिन सुबह से लेकर शाम तक चार सभाएं करते हैं। सुबह आठ बजे घर से निकल जाते हैं और आखिरी सभा शाम पांच बजे समाप्त करने के बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ अगले दिन की रणनीति भी बनाते हैं। इसके साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक लेते हैं।  
तीनों क्षेत्रीय दलों के मुद्दे कमोबेश एक
तीनों क्षेत्रीय पार्टियों के नेता आरक्षण, स्थानीयता की नीति, स्थानीय लोगों को रोजी-रोजगार में में तवज्जो और जल-जंगल, जमीन जैसे मसलों को जनता के सामने मुख्य मुद्दा के रूप में पेश कर रहे हैं। अपने क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी बातें ना कर राज्य के विकास और लोगों से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। उनकी समस्या का समाधान करने का वादा कर रहे हैं। झाविमो नेता भाजपा को निशाने पर लेते हैं। वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा, आजसू के साथ-साथ झाविमो पर भी प्रहार करते हैं। आजसू के सामने झामुमो सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें