फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2019: राजमहल विधानसभा सीट पर 67.23 % मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: राजमहल विधानसभा सीट पर 67.23 % मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण की 16 सीटों पर औसतन 69.007 प्रतिशत मतदान हुआ। 40 लाख पांच हजार मतदाताओं  ने 237 उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: राजमहल विधानसभा सीट पर 67.23 % मतदान
राजमहल,हिटीFri, 20 Dec 2019 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण की 16 सीटों पर औसतन 69.007 प्रतिशत मतदान हुआ। 40 लाख पांच हजार मतदाताओं  ने 237 उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में बंद कर दिया। इस दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजमहल विधानसभा सीट पर 67.23 % मतदान हुआ। 

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी रही। बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, शिकारीपाड़़ा और महेशपुर में सुबह सात से शाम तीन बजे तक वोट डाले गए। सारठ, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, राजमहल, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, दुमका, जामा और जरमुंडी सीट पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

शाम पांच बजे तक नाला में सबसे अधिक 78.01 प्रतिशत वोट डाले गए, जबकि दुमका में सबसे कम 55.26 फीसदी वोट पड़े। पांचवें चरण में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, झाविमो नेता प्रदीप यादव, आलमगीर आलम और स्टीफन मरांडी का सियासी करियर दांव पर है। 

राजमहल
कुल मतदाता: 3,01,353
पुरुष मतदाताओं की संख्या: 1,57,561
महिला मतदाताओं की संख्या: 1,43,78
पहली बार डालेंगे वोटर: 5821
युवक वोटर: 2906
युवती वोटर: 2913
कुल मतदान केंद्र: 383
संवेदनशील मतदान केंद्र:189
अतिसंवेदनशील मतदान केंद: 66

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें