Jammu Kashmir Election
Assembly Election

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने अनुमान से अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य विधानसभा की कुल 90 सीटों के चुनाव की मतगणना में अब तक घोषित 84 सीटों के नतीजों में एनसी ने 39 सीटें जीती हैं और तीन सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे थे। उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार छह सीटों पर विजयी हुए हैं। इस तरह दोनों पार्टियां मिलकर 45 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं और उन्हें स्पष्ट बहुमत मिलना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनसीपी के नेता उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी को मिले जन समर्थन को 'उम्मीद से ज्यादा' बताते हुए कहा है कि पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद एक अलग माहौल में इस केन्द्र शासित प्रदेश में हुए पहले चुनाव में बड़ी उम्मीद के साथ चुनाव लड़ने वाली भाजपा को 27 सीटें मिली हैं और दो सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे थे। भाजपा की सफलता मुख्य़तः जम्मू क्षेत्र में रही। राज्य में तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत माने जाने वाली महबूबा मुफ्ती की पार्टी (पीडीपी) केवल तीन सीटों पर सिमट गई है, जबकि सात सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। डोडा सीट जीतकर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जीत दर्ज कर राज्य में पहली बार अपनी पार्टी का खाता खोला है।

निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवार

Filter By:Clear All
  • राज्य
    लोकसभा सीट
    Leading
    Trailing
जम्मू-कश्मीर चुनाव समाचारऔर पढ़ें
'अजी और फजी', कश्मीर में कौन से नारे लगे कि बैकफुट पर आ गई भाजपा? दे रही सफाई
'अजी और फजी', कश्मीर में कौन से नारे लगे कि बैकफुट पर आ गई भाजपा? दे रही सफाई

अनुच्छेद 370 हटने की बरसी पर अनंतनाग में BJP की रैली के दौरान लगे विवादित नारों पर बवाल बढ़ गया है। कश्मीरी महिलाओं के अपमान के आरोपों पर बैकफुट पर आई बीजेपी ने नारों से किनारा कर सफाई दी है।