फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022पीएम मोदी का फिर चलेगा हिमाचल प्रदेश में जादू? सी-वोटर सर्वे में खुले राज

पीएम मोदी का फिर चलेगा हिमाचल प्रदेश में जादू? सी-वोटर सर्वे में खुले राज

निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनैतिक पार्टियां ने कमर कस ली है। पीएम मोदी फैक्टर काम करेगा। सीवोटर सर्वे में खुले राज।

पीएम मोदी का फिर चलेगा हिमाचल प्रदेश में जादू? सी-वोटर सर्वे में खुले राज
Himanshu Kumar Lallलाइव हिन्दुस्तान, शिमलाSat, 05 Nov 2022 10:11 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनैतिक पार्टियां ने कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी- आप के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के चुनावी मैदान में कूदने के साथ ही चुनाव काफी रोचक होने वाला है।

राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो  कई विधानसभा सीटों में त्रिकोणिय मुकाबला होने वाला है। हिमाचल प्रदेश में दोबरा सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का नाम सबसे ऊपर है। 
 
एबीपी न्यूज सी-वोअर सर्वे(ABP News C-Voter Survey) ने पीएम मोदी फैक्टर को लेकर वोटरों की राय जाननी चाहिए कि क्या हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर मोदी का जादू चलेगा?  सर्वे में हिमाचल प्रदेश के 1,397 वोटरों की राय  ली गई।

सर्वे में पूछे गए जवाब में वोटरों ने कई चौकाने वाले जवाब दिए हैं। वाटरों का मानना है कि पीएम मोदी का जादू एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की जनता पर चलेगा, जबकि कुछ वोटर्स ऐसा बिल्कुल भी नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी तय है, और बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा।  

करीब 56 फीसदी वोटरों का कहना है कि पीएम मोदी फैक्टर से भाजपा एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएगी। जबकि, 44 फीसदी वोटरों का मानना है कि इस बार के चुनाव में बीजेपी की हार के साथ ही कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में एकबार फिर सरकार बनाएगी। 

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ गया है।  हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग के लिए  प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।  मतदान के बाद  08 दिसंबर को मतगणना होगी।  भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश करने में जुटी हुई है। सत्ता का सुख किस राजनैतिक पार्टी को चखने को मिलेगा यह बात नतीजे सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा। 

भाजपा-कांग्रेस के बीच होगा मुकाबला!
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनैतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वोटरों को लुभाने के लिए हर तरकीब अपनाई जा रही है। प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी हाईकमान के फैसले को गलत करार देते हुए बागियों ने नामांकन करने तक का ऐलान कर दिया है। इसी के बीच आम आदम पार्टी-आप ने विधानसभा चुनाव में अपनी हाजिरी लगाने की घोषणा की है। हालांकि, राजनैतिक  सूत्रों की बात मानें तो भाजप और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। 

भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
भाजपा हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर स्टार प्रचार जाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की भूमि पर चुनावी हुंकार भरेंगे। प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिमाचल प्रदेश जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें