फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022Himachal Assembly Election 2022 : भरमौर की जनता हर चुनाव में बदल देती है विधायक, जानें पिछले कुछ चुनावों का हाल

Himachal Assembly Election 2022 : भरमौर की जनता हर चुनाव में बदल देती है विधायक, जानें पिछले कुछ चुनावों का हाल

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित भरमौर सीट से वर्तमान में भाजपा के जिया लाल विधायक हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक मिजाज कुछ ऐसा है कि यहां कि जनता हर बार अपना विधायक बदल देती है।

Himachal Assembly Election 2022 : भरमौर की जनता हर चुनाव में बदल देती है विधायक, जानें पिछले कुछ चुनावों का हाल
Praveen Sharmaचंबा। लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Oct 2022 01:53 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव ने सभी राजनीतिक दलों की कसरत तेज करवा दी है। सभी दल सीटों के समीकरण बैठाने में जोर-शोर से लगे हैं। आइए, जानते हैं इस बार हिमाचल की भरमौर विधानसभा सीट (Bharmour Assembly Constituency) का क्या है हाल...

भरमौर विधानसभा सीट (Bharmour Seat) भी चंबा जिले में आती है, जोकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है और इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 है। वर्तमान में भाजपा के जिया लाल भरमौर से विधायक हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक मिजाज कुछ ऐसा है कि यहां कि जनता हर बार अपना विधायक बदल देती है।

भरमौर के पिछले कुछ विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो 2017 में जहां भाजपा के जिया लाल की जीत हुई थी, तो 2012 में कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी विधायक चुने गए थे। उनसे पहले 2007 में भाजपा के तुलसी राम भरमौर के विधायक बने थे, जबकि 2003 में यह सीट कांग्रेस के ठाकर सिंह पास थी।

अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भरमौर विधानसभा सीट से अपने मौजूदा विधायक जिया लाल का टिकट काटकर उनके स्थान पर डॉ. जनक राज को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने इस बार भी ठाकुर सिंह भरमौरी को मैदान में उतारा है। 'आप' ने यहां से प्रकाश चंद भारद्वाज को टिकट दिया है।

2017 के विधानसभा चुनाव में भरमौर से भाजपा के उम्मीदवार जिया लाल ने करीब साढ़े 7 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी को शिकस्त दी थी। जिया लाल को साढ़े 25 हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार 18 हजार वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। वर्तमान में 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में भाजपा के 44, कांग्रेस के 21, सीपीआईएम का 01 और 02 निर्दलीय विधायक हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें