कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा है कि एक बार इस्तीफा स्वीकार हो जाए उसके बाद वह मीडिया के सामने आकर अपनी पूरी बात बताएंगे।
हरियाणा में हार के बाद कांंग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने इस्तीफा दे दिया है।
महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट से पहली बार विधायक बनीं आरती राव भी सैनी सरकार में मंत्री बन गई हैं। आरती केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं और खुद एक चैंपियन खिलाड़ी रह चुकी हैं।
नायब सिंह सैनी 2009 में नारायणगढ़ विधानसभा सीट से उतरे थे, लेकिन उन्हें पराजय मिली थी और जमानत तक जब्त हो गई थी। अब हालात ऐसे हैं कि वह दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं अनिल विज, घनश्याम दास अरोड़ा जैसे दिग्गज नेता उनकी सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल हैं।
अंबाला कैंट से लगातार जीतने वाले अनिल विज भी मंत्री होंगे। उन्हें खुद नायब सिंह सैनी ने फोन किया है और शपथ समारोह में बुलाया है। अनिल विज के अलावा कुछ और नेताओं को शपथ के लिए फोन गया है। इन नेताओं में अहीरवाल क्षेत्र की अटेली सीट से जीतीं आरती सिंह राव भी शामिल हैं।
मीटिंग की अध्यक्षता खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके अलावा बैठक में अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे। इस मौके पर भारत के विकास और संविधान को लेकर चर्चा होगी। खासतौर पर आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर भी आयोजनों को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक में उनके समर्थक कहे जाने वाले 28 विधायकों के पहुंचने की उम्मीद है। हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा के अब भी इस तरह मीटिंग बुलाने से हलचल तेज हो गई है। अब तक इस पर कुमारी सैलजा या फिर रणदीप सुरजेवाला जैसे नेताओं का बयान सामने नहीं आया है।
सीएम न बन पाने के सवाल पर हरियाणा भाजपा के सीनियर नेता अनिल विज ने कहा, ‘कभी मैंने मन में रखा भी नहीं। पार्टी की ओर से कोई जिम्मेदारी मिलने पर अनिल विज ने कहा कि पार्टी मुझे चौकीदार बना देगी तो उस काम को भी मैं पूरी निष्ठा के साथ करूंगा।’
अमित शाह ने कहा कि भाजपा के खिलाफ भ्रांति फैलाई गई थी कि किसानों से अन्याय हो रहा है। होम मिनिस्टर ने कहा, 'यह भ्रांति फैलाई गई कि किसानों से अन्याय हुआ। मैं आज विपक्ष से कहना चाहता हूं कि पूरे देश में यदि कोई राज्य 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदता है तो वह भाजपा के शासन वाला हरियाणा है।'
हरियाणा में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए नायब सिंह सैनी का नाम तय हो चुका है। बुधवार को उन्हें भाजपा के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद अब उनके शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोबारा राज्य की कमान संभालेंगे। उन्हें भाजपा के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव अनिल विज और कृष्ण बेदी ने किया, जिसे विधायकों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया।
सिरसा की सांसद ने कहा कि इन नतीजों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निराश किया है, लेकिन वे हताश नहीं हैं। हाईकमान इस हार की पड़ताल करेगा। कुमारी सैलजा का कहना है कि इस हार पर चिंता करने की बजाय पार्टी को उसके कारणों की पड़ताल करना चाहिए और आगे के लिए मंथन करना होगा। संगठन में बदलाव जरूरी है।
प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया की सीधे तौर पर सीनियर लीडर कैप्टन अजय सिंह यादव ने आलोचना की थी। उनका कहना था कि चुनाव के बीच में दीपक बाबरिया बीमार थे। वह अस्पताल में एडमिट थे और कामकाज ठप था। यदि ऐसी स्थिति थी तो उन्हें हाईकमान को बताना चाहिए था कि उनका कोई विकल्प देखा जाए।
हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को अप्रत्याशित जीत मिली है। हालांकि इस चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी पार्टी को कई चिंताएं सता रही हैं।
नायब सिंह सैनी के 17 अक्टूबर को कुछ मंत्रियों के साथ शपथ होगी। अब चर्चा है कि 17 अक्टूबर को अनिल विज उनके साथ शपथ लेंगे या नहीं। दरअसल अनिल विज ने हरियाणा चुनाव के नतीजों से पहले सीएम पद पर दावा किया था। उनका कहना था कि वह वरिष्ठ नेता हैं और सीएम पद के लिए उपयुक्त हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं बेहद निराश हैं। सैलजा ने कहा कि सभी को पार्टी की सत्ता में वापसी का भरोसा था।
हरियाणा की हार पर चुप्पी तोड़ते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा ईवीएम को लेकर भी बातें आ रही हैं। पोस्टल बैलट में 90 में से 76 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त थी।
भाजपा अब नई सरकार के गठन में भी उन सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी है, जिनके जरिए उसे तीसरी बार लगातार सत्ता हासिल हुई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार में सीएम नायब सिंह सैनी समेत कुल 14 मंत्री होंगे। इन मंत्रियों के माध्यम से 36 बिरादरियों को साधने की कोशिश की जाएगी।
अनिल विज ने कहा, 'राहुल गांधी की दिलचस्पी केवल जलेबी में थी उनकी चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी। अब कांग्रेस को अपना चुनाव निशान भी बदल लेना चाहिए।'
हरियाणा में हार से बौखलाई कांग्रेस में उथल-पुथल मची है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच असंध सीट हारे शमशेर सिंह गोगी ने भूपिंदर सिंह हुड्डा और दीपेन्द्र हुड्डा पर आरोप लगाया कि हार का दोष बापू-बेटे पर है।