फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावहरियाणा चुनाव 2019 : ‘सोशल मीडिया पर कांग्रेस भाजपा की पोल खोलेगी'

हरियाणा चुनाव 2019 : ‘सोशल मीडिया पर कांग्रेस भाजपा की पोल खोलेगी'

कांग्रेस सोशल मीडिया पर सत्तारुढ़ भाजपा की पोल खोलेगी। गुरुवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोशल मीडिया में यह ऐलान किया।  सैलजा ने कहा कि पांच साल पहले भाजपा ने झूठ...

हरियाणा चुनाव 2019 : ‘सोशल मीडिया पर कांग्रेस भाजपा की पोल खोलेगी'
गुरुग्राम। मुख्य संवाददाता Fri, 11 Oct 2019 03:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सोशल मीडिया पर सत्तारुढ़ भाजपा की पोल खोलेगी। गुरुवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोशल मीडिया में यह ऐलान किया। 
सैलजा ने कहा कि पांच साल पहले भाजपा ने झूठ फैलाकर ही सत्ता हासिल की थी और अब सोशल मीडिया पर ही विकास के खोखले दावे कर रही हैं।

सैलजा ने सोशल मीडिया सेल के वालंटियर को संबोधित करते हुए कि वे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करें और सरकार के झूठे दावों की पोल खोलें। सैलजा ने आईटी सेल के वालंटियर की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल सरकार ने जमीन पर काम कुछ भी नहीं किया बल्कि सोशल मीडिया में प्रचार के जरिए लोगों को चांद-तारे दिखा रही है। कांग्रेस के लिए काम कर रहे यंग ब्रेन के कौशल पर पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। सरकार के वादाखिलाफी का पर्दाफाश किया जाएगा।  

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानें क्या-क्या हैं वादे

गुरुग्राम : जानें कैसे उमेश अग्रवाल और सुधीर सिंगला के बीच मिटी दूरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें