फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावमहम विधानसभा सीट पर आज तक एक बार भी नहीं खिला 'कमल'

महम विधानसभा सीट पर आज तक एक बार भी नहीं खिला 'कमल'

Haryana  Assembly Elections 2019 : महम हरियाणा के रोहतक जिले का एक ऐतिहासिक शहर है। महम का विधानसभा क्षेत्र रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक अनारक्षित सीट है। यहां के...

महम विधानसभा सीट पर आज तक एक बार भी नहीं खिला 'कमल'
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 08 Oct 2019 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

Haryana  Assembly Elections 2019 : महम हरियाणा के रोहतक जिले का एक ऐतिहासिक शहर है। महम का विधानसभा क्षेत्र रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक अनारक्षित सीट है।

यहां के राजनीतिक इतिहास को देखें तो महम विधानसभा सीट (Meham Assembly Seat) पर 2005 से ही कांग्रेस (INC) का कब्जा है। कांग्रेस के आनंद सिंह डांगी महम सीट से वर्तमान विधायक हैं। तीन बार से विधायक आनंद सिंह डांगी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार शमशेर सिंह खरकरा को हराया था। 1967 से लेकर 2014 जितने भी विधानसभा चुनाव हुए भाजपा यहां आज तक एक भी नहीं जीती है। आनंद सिंह डांगी के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यहां से एक बार फिर मैदान में उतारा है। 

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है। हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।

महम विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

साल विजयी उम्मीदवार वोट प्रतिद्वंद्वी

वोट

2014 आनंद सिंह डांगी (INC) 50728 शमसेर सिंह खरकरा (BJP) 41071
2009 आनंद सिंह डांगी (INC) 43964 शमसेर (IND) 36998
2005 आनंद सिंह डांगी (INC) 51078 राजबीर (INLD) 28001
2000 बलबीर (INLD) 38167 आनंद सिंह डांगी (INC) 33821

गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पर हुड्डा को टक्कर देगा BJP का ये चेहरा

हरियाणा चुनाव 2019: जानें रोहतक विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें