फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावकलानौर विधानसभा सीट पर पिछले 28 साल से है महिलाओं का कब्जा

कलानौर विधानसभा सीट पर पिछले 28 साल से है महिलाओं का कब्जा

Haryana  Assembly Elections 2019 : कलानौर हरियाणा के रोहतक जिले का एक शहर है। कलानौर विधानसभा सीट (Kalanaur Assembly Seat) रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह विधानसभा क्षेत्र...

कलानौर विधानसभा सीट पर पिछले 28 साल से है महिलाओं का कब्जा
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 08 Oct 2019 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

Haryana  Assembly Elections 2019 : कलानौर हरियाणा के रोहतक जिले का एक शहर है। कलानौर विधानसभा सीट (Kalanaur Assembly Seat) रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। कांग्रेस की शकुंतला खटक यहां से निवर्तमान विधायक हैं।

कांग्रेस का मजूबत गढ़ मानी जाने वाली कलानौर विधानसभा सीट पर 2005 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दिया जाए तो 1991 से हर बार कांग्रेस की महिला उम्मीदवार ही चुनाव जीतती आई हैं।   

2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शकुंतला खटक ने भाजपा के राम अवतार बाल्मीकि करीब 4000 वोटों से हराकर दोबारा जीत अपने नाम की थी। वहीं, 2009 के विधानसभा चुनाव शकुंतला खटक ने इनेलो के नागा राम को भारी अंतर से हराया था। नागाराम के 24282 वोटों के मुकाबले शकुंतला को 52142 वोट मिले थे।

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है। हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।

कलानौर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

साल विजयी उम्मीदवार वोट प्रतिद्वंद्वी

वोट

2014 शकुंतला खटक (INC) 50451 राम अवतार बाल्मीकि (BJP) 46479
2009 शकुंतला खटक (INC) 52142 नागाराम (INLD) 24282
2005 करतार देवी (INC) 34896 मेवा सिंह (INLD) 29053
2000 बलबीर (BJP) 26498 करतार देवी (INC) 23981
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें