फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावहरियाणा चुनाव 2019: जानें करनाल विधानसभा सीट के बारे में 

हरियाणा चुनाव 2019: जानें करनाल विधानसभा सीट के बारे में 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव(Assembly elections in Haryana 2019) की घोषणा हो चुकी है। चुनावी शेड्यूल भी जारी हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए अपने दांवपेच आजमा रहे हैं और राजनीतिक समीकरण बिठाए...

हरियाणा चुनाव 2019: जानें करनाल विधानसभा सीट के बारे में 
करनाल, लाइव हिंदुस्तान टीमWed, 09 Oct 2019 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव(Assembly elections in Haryana 2019) की घोषणा हो चुकी है। चुनावी शेड्यूल भी जारी हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए अपने दांवपेच आजमा रहे हैं और राजनीतिक समीकरण बिठाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं हरियाणा प्रदेश के विधानसभा सीटों के बारे में। 

करनाल विधानसभा क्षेत्र(Karnal Assembly Constituency) हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। करनाल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के गढ़ के रूप में जाना जाता है। करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। इनमें करनाल के अलावा इंद्री, नीलोखेड़ी, घरौंदा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना और समालखा है।  

करनाल विधानसभा सीट(Karnal Assembly Constituency) से 2019 के चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि यहां से 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।  

करनाल विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स(Voters in Karnal Assembly Constituency): करनाल विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 34 हजार 409 मतदाता हैं।
  
करनाल विधानसभा चुनाव 2014 के आंकड़े(figures of Karnal assembly election 2014)
2014 विधानसभा चुनाव में करनाल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने निर्दलीय उम्मीदवार जय प्रकाश गुप्ता को 63 हजार 773 वोटों से हराया था। खट्टर को 82 हजार 485 वोट और गुप्ता 18 हजार 712 वोट मिले। बाद में खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया और वो हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। 
 
हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल(आईएनएलडी) ने 19 जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल(शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम (2019 assembly election program in Haryana)
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें