फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावहरियाणा चुनाव 2019: जानें इंद्री विधानसभा सीट के बारे में, यहां 11 में से मात्र एक महिला कैंडिडेट

हरियाणा चुनाव 2019: जानें इंद्री विधानसभा सीट के बारे में, यहां 11 में से मात्र एक महिला कैंडिडेट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव(Assembly elections in Haryana 2019) की घोषणा हो चुकी है। चुनावी शेड्यूल भी जारी हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए अपने दांवपेच आजमा रहे हैं और राजनीतिक समीकरण बिठाए...

हरियाणा चुनाव 2019: जानें इंद्री विधानसभा सीट के बारे में, यहां 11 में से मात्र एक महिला कैंडिडेट
करनाल, लाइव हिंदुस्तान टीमWed, 09 Oct 2019 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव(Assembly elections in Haryana 2019) की घोषणा हो चुकी है। चुनावी शेड्यूल भी जारी हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए अपने दांवपेच आजमा रहे हैं और राजनीतिक समीकरण बिठाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं हरियाणा प्रदेश के विधानसभा सीटों के बारे में। 

इंद्री विधानसभा क्षेत्र(Indri Assembly Constituency) हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। इनमें इंद्री के अलावा नीलोखेड़ी, करनाल, घरौंदा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना और समालखा है।  

इंद्री विधानसभा सीट(Indri Assembly Constituency) से 2019 के चुनाव के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से मात्र एक महिला कैंडिडेट भी हैं। हालांकि यहां से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।  

इंद्री विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स(Voters in indri Assembly Constituency): इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 94 हजार 461 मतदाता हैं।  

इंद्री विधानसभा चुनाव 2014 के आंकड़े(figures of Indri assembly election 2014)
वर्ष 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में नीलोखेड़ी में कुल 1 लाख 76 हजार 573 मतदाता थे। इनमें से 1 लाख 40 हजार 484 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 में 79.56 फीसदी मतदान हुआ था। इन्द्री विधानसभा सीट से भाजपा के करण देव कम्बोज ने इंडियन नेशनल लोकदल के उषा कश्यप को 23 हजार 875 वोटों से हराया था।

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल(आईएनएलडी) ने 19 जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल(शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम (2019 assembly election program in Haryana)
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें