फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावहरियाणा चुनाव 2019: जानें कलायत विधानसभा सीट के बारे में, यहां 15 उम्मीदवारों में तीन महिला

हरियाणा चुनाव 2019: जानें कलायत विधानसभा सीट के बारे में, यहां 15 उम्मीदवारों में तीन महिला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव(Assembly elections in Haryana 2019) की घोषणा हो चुकी है। चुनावी शेड्यूल भी जारी हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए अपने दांवपेच आजमा रहे हैं और राजनीतिक समीकरण बिठाए...

हरियाणा चुनाव 2019: जानें कलायत विधानसभा सीट के बारे में, यहां 15 उम्मीदवारों में तीन महिला
कैथल, लाइव हिंदुस्तान टीमWed, 09 Oct 2019 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव(Assembly elections in Haryana 2019) की घोषणा हो चुकी है। चुनावी शेड्यूल भी जारी हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए अपने दांवपेच आजमा रहे हैं और राजनीतिक समीकरण बिठाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं हरियाणा प्रदेश के विधानसभा सीटों के बारे में। 

कलायत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र(Kalayat Assembly Constituency) कैथल जिले का हिस्सा है। यह सीट हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली 9 विधानसभा सीटों के तहत आती है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा सीटों में कलायत के अलावा गुहला, पिहोवा, कैथल, थानेसर, पूंडरी, रादौर, लाडवा और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र हैं।

कलायत विधानसभा सीट 2019 के चुनाव के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से तीन महिला उम्मीदवार भी हैं। यहां 22 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। कलायत में पहली बार 1967 में विधानसभा चुनाव हुआ था। 2005 तक यह सुरक्षित क्षेत्र था। इसे 2009 में जनरल कैटगिरी में शामिल किया गया।

कलायत विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स
जानकारी के अनुसार कलायत विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 894 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 92 हजार 611 महिला वोटर्स और 997 सर्विस वोटर्स हैं। वहीं कलायत क्षेत्र में मतदान के लिए 209 बूथ स्थापित किए गए हैं।
 
कलायत विधानसभा चुनाव 2014 के आंकड़े
वर्ष 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में गुहला में कुल 185214 मतदाता थे। इनमें से 152827 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 में 82.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरियाणा में हुए 2014 विधानसभा चुनाव में कलायत विधानसभा सीट से निर्दली उम्मीदवार जय प्रकाश ने INLD के राम पाल माजरा को 8 हजार 390 मतों से हराया था।

2019 का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम (2019 assembly election program in Haryana)
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है। हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल(आईएनएलडी) ने 19 जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल(शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें