फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावहरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर कुमारी शैलजा ने कही ये बात

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर कुमारी शैलजा ने कही ये बात

हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमार शैलजा ने कहा कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनता भाजपा सरकार से दुखी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई विकास नहीं किया...

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर कुमारी शैलजा ने कही ये बात
फरीदाबाद | कार्यालय संवाददाता Sat, 05 Oct 2019 01:03 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमार शैलजा ने कहा कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनता भाजपा सरकार से दुखी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई विकास नहीं किया बल्कि देश  को आर्थिक मंदी में धकेल दिया है।

उद्योगों में ताले लग रहे हैं, जिससे लोगों का रोजगार खत्म हो रहा है।  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की तरफ से लगाए गए टिकट बेचने के आरोप के सवाल पर शैलजा ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और डॉ. अशोक तंवर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : महेंद्र प्रताप सिंह 53 साल बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे

नामांकन करवाने नहीं पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा : कांग्रेस के उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने नामांकन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आने की उम्मीद थी। यही बात दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। नामांकन के लिए उम्मीदवारों की तरफ से दिए गए निमंत्रण में भी पूर्व मुख्यमंत्री के आने की सूचना दी गई थी, लेकिन दोपहर तीन बजे तक पूर्व मुख्यमंत्री नहीं पहुंच पाए। 

अंतिम दिन पलवल में कुल 27 नामांकन हुए 

पलवल। जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए आखिरी दिन 27 नामांकन भरे गए। भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला का नामांकन फार्म भरवाने के दौरान केन्द्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह और कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे। जननायक जनता पार्टी से गयालाल चांट, आईएनएलडी से सतपाल देशवाल, बसपा से देवेन्द्र गुर्जर ने भी नामांकन फॉर्म भरे। सुनील कुमार ने बहुजन मुक्ति पार्टी, देवेन्द्र ने बहुजन समाज पार्टी, पुनीत भारद्वाज ने लोसपा से नामाकंन फॉर्म दाखिल किए। हथीन में आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इसराइल, प्रवीण डागर ने फिर से भाजपा का एक और पर्चा भरा, सतीश कुमार ने निर्दलीय, नाजिम खान, प्रेम सिंह ने निर्दलीय पर्चे भरे। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से मोनू, इनेलो से रानी देवी, स्वराज इंडिया पार्टी से सुरेंद्र, प्रयंकर ने  निर्दलीय फार्म जमा कराया। यामीन खां व असमीना ने आम आदमी पार्टी से नामांकन जमा कराया। जवाहर दत्त व कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सविता चौधरी ने भी निर्दलीय फार्म जमा कराए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें