फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावकांग्रेस नेताओं को भारत माता की जय बोलने में परेशानी : योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस नेताओं को भारत माता की जय बोलने में परेशानी : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस सरकार के...

कांग्रेस नेताओं को भारत माता की जय बोलने में परेशानी : योगी आदित्यनाथ
नारायणगढ़ जींद । हमारे संवाददाताSat, 12 Oct 2019 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टू जी घोटाला और फिर हरियाणा में जमीन घोटाला हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भारत माता की जय बोलने में परेशानी होती है। ये लोग देश का गौरव बढ़ाने वालों का मजाक उड़ाते हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उसके हाथ से चली गई, तो इसके नेताओं ने अपनी पार्टी के टिकट बेचने शुरू कर दिए। योगी ने यह भी कहा कि चार महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के पास स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। कांग्रेस की हालत बिना पायलट के दिशाहीन गाड़ी जैसी हो गई है।

सुनें जींद की रैली में योगी का भाषण

आज का हिंदुस्तान दुश्मन को घर में घुसकर मारेगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो पाकिस्तान पहले भारत को आंखें दिखाता था। बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद उसी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया के अंदर गिड़गिड़ाते फिर रहे हैं कि भारत हमला कर देगा। उन्होंने कहा कि यह आज का हिन्दुस्तान है, जो दुश्मन को घर में घुसकर मारेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें