फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावमैदान के महारथी : कैप्टन अभिमन्यु भाजपा का मजबूत जाट चेहरा

मैदान के महारथी : कैप्टन अभिमन्यु भाजपा का मजबूत जाट चेहरा

परिचय : कैप्टन अभिमन्यु जन्म : 18 दिसंबर, 1967 शिक्षा : बी.कॉम, एलएलबी हरियाणा में कैप्टन अभिमन्यु भाजपा का सबसे बड़ा जाट चेहरा हैं। जाटों का प्रभाव पूरे हिसार क्षेत्र में है और इस...

मैदान के महारथी : कैप्टन अभिमन्यु भाजपा का मजबूत जाट चेहरा
नई दिल्ली | अशोक छाबड़ाSun, 20 Oct 2019 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

परिचय : कैप्टन अभिमन्यु

जन्म : 18 दिसंबर, 1967

शिक्षा : बी.कॉम, एलएलबी

हरियाणा में कैप्टन अभिमन्यु भाजपा का सबसे बड़ा जाट चेहरा हैं। जाटों का प्रभाव पूरे हिसार क्षेत्र में है और इस समुदाय में अभिमन्यु की अच्छी पैठ मानी जाती है। ऐसे में भाजपा ने उन्हें नारनौंद से टिकट देकर सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है। पिछली बार वह इसी सीट से चुनाव जीते थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान जजपा ने नारनौंद में जाट वोटों में सेंध लगाई थी। अब देखना होगा कि इस बार विधानसभा चुनाव में अभिमन्यु इस चुनौती से कैसे पार पाएंगे।

सरकार में नंबर दो की हैसियत

मौजूदा प्रदेश सरकार में कैप्टन अभिमन्यु मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखते हैं। उनके पास वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान जैसे आठ महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी रही है।

शिक्षा-सड़क से जुड़े फैसले लिए

बतौर कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम फैसले किए हैं। उन्होंने राज्य में चार नए सरकारी कॉलेज, आईटीआई, कौशल विकास केंद्र और दो जलमार्गों के पुनर्निर्माण की योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाया। वे वर्ष 1987 में सेना में कमीशंड अधिकारी के तौर पर भर्ती हुए। राजनीति में आने के लिए सेना की नौकरी छोड़ दी। मौजूदा समय में हरियाणा में कैप्टन अभिमन्यु की गिनती दिग्गज नेताओं में होती है।

सियासी सफर ताकत चुनौती
1997 में भाजपा में सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल हुए। अभिमन्यु भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे चुके हैं और प्रदेश संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है। लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) का नारनौंद हलके में वर्चस्व बढ़ा है।
1998 और 2004 में रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। कृषि, आर्थिक और राजस्व से जुड़े मसलों की गहरी समझ है, चुनाव में इसे भुना सकते हैं। लोकसभा चुनाव में जजपा के दुष्यंत चौटाला को इस क्षेत्र में भाजपा से अधिक वोट मिले थे। 
2005 में उन्हें हरियाणा भाजपा इकाई का महासचिव नियुक्त किया गया और 2014 में नारनौंद से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। बतौर मंत्री उन्होंने नारनौंद के लिए कई योजनाएं बनाईं, इनका लाभ चुनाव में मिला

अभिमन्यु को यहां लोगों का विश्वास जीतने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने होंगे।

 मैदान के महारथी : भाजपा को जीत की हैट्रिक दिलाने पर अनिल विज की नजर

मैदान के महारथी : कुलदीप बिश्नोई के सामने पारिवारिक गढ़ बचाने की चुनौती

मैदान के महारथी: हरियाणा में कांग्रेस को नई संजीवनी देंगी कुमारी शैलजा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें