Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2025 लाइव न्यूज़गुजरात चुनाव 2022Gujarat Chunav natije 2022 Congress stalwarts fail to make a mark as Mevani fight in Vadgam
भगवा आंधी में उड़े गुजरात कांग्रेस के कई दिग्गज, नंबर दो के लिए भी AAP से लड़ाई; मेवाणी हारे

भगवा आंधी में उड़े गुजरात कांग्रेस के कई दिग्गज, नंबर दो के लिए भी AAP से लड़ाई; मेवाणी हारे

संक्षेप: पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के चचेरे भाई अमित चावड़ा के लिए लड़ाई करीब बनी हुई है। यहां तक कि जिग्नेश मेवाणी भी वडगाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार मणिलाल वाघेला से काफी पीछे चल रहे हैं।

Thu, 8 Dec 2022 02:33 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गांधीनगर
share Share
Follow Us on

Gujarat Chunav 2022 results: गुजरात विधानसभा चुनाव में चली भगवा आंधी के सामने कांग्रेस के कई दिग्गज टिक नहीं पाए। जारी मतगणना के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल करती दिख रही है। 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। लेकिन अब भाजपा उस रिकॉर्ड को तोड़ते दिख रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन 2017 के चुनावों से भी खराब दिख रहा है। यही नहीं, कांग्रेस के बड़े नेताओं को नंबर दो के लिए भी आम आदमी पार्टी (AAP) से फाइट करनी पड़ रही है। Gujarat Election Result 2022 Live Updates

कांग्रेस के दिग्गज व गुजरात में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी जैसे कांग्रेस के दिग्गज भाजपा के हाथों शिकस्त के लिए तैयार हैं। इनकी हार की एक वजह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच वोटों के बंटवारे को भी बताया जा रहा है। इन सीटों पर ये नेता दूसरे स्थान के लिए आप से लड़ाई कड़ी फाइट कर रहे हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के चचेरे भाई अमित चावड़ा के लिए लड़ाई करीब बनी हुई है। यहां तक कि जिग्नेश मेवाणी भी वडगाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार मणिलाल वाघेला से हार गए।

एसटी आरक्षित जेतपुर सीट पर बीजेपी के जयंती राठवा को 48,337 वोट मिले हैं, जबकि सुखराम को 17,263 वोट और आप की राधिका राठवा को उनसे ज्यादा 18,504 वोट मिले हैं। वहीं सौराष्ट्र की अमरेली सीट पर परेश धनानी ने 2002 की हिंदुत्व लहर के दौरान भी पहली बार जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी के कौशिक वेकार्या से हार रहे हैं और आप यहां तीसरे नंबर पर है। वेकार्या 68478 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि आप के रवि धनानी को 21352 वोट मिले हैं और कांग्रेस के परेश धनानी को 34679 वोट मिले हैं। अमरेली सीट पर सभी उम्मीदवार पाटीदार हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंकलाव सीट पर कांग्रेस के अमित चावड़ा (73235 वोट) और बीजेपी के गुलाबसिंह पाढ़ियार (72836 वोट) के बीच मुकाबला कांटे का है और आप 1478 वोटों के साथ काफी पीछे है। इस सीट पर नोटा (2436) के वोट आप से अधिक थे। वडगाम एससी आरक्षित सीट पर मेवानी को वाघेला से कड़ी टक्कर मिल रही है। वाघेला ने 2012 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में यह सीट जीती थी। लेकिन 2017 में यहां से मेवाणी ने निर्दलीय जीत हासिल की। वे कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। वाघेला फिर भाजपा में चले गए।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।