दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 LIVE

Delhi Vidhan Sabah Chunav Exit Poll results - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को संपन्न होने के बाद शाम छह बजे के करीब एग्जिट पोल्स आएंगे। दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल्स हमेशा से ही अगले राजनीतिक समीकरणों का संकेत देते आए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स के जरिए यह अनुमान लगाया जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कौन सी पार्टी जीत के करीब है। इस पेज पर आपको Delhi Chunav Exit Poll results से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले मिलेगी। एग्जिट पोल्स में मतदाताओं के रुझानों और सीटों के संभावित वितरण का विश्लेषण किया जाएगा। क्या अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अपने विकास कार्यों के आधार पर तीसरी बार सत्ता में लौटेगी? या बीजेपी दिल्ली में नया इतिहास रचने की तैयारी कर रही है? कांग्रेस की स्थिति एग्जिट पोल्स में क्या संकेत देती है, यह देखना भी दिलचस्प होगा। दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल्स के नतीजे 5 फरवरी की शाम से ही आने शुरू हो जाएंगे।

और पढ़ें
Hindi Newsविधानसभा चुनावदिल्ली विधानसभा चुनावदिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2025
0
0

दिल्ली चुनाव 2025

kalyanpur Result LIVE: कल्याणपुर रिजल्ट; महेश्वर हजारी या रंजीत राम कौन जीतेगा?
kalyanpur Result LIVE: कल्याणपुर रिजल्ट; महेश्वर हजारी या रंजीत राम कौन जीतेगा?

Arwal Result LIVE: अरवल चुनाव नतीजा; महानंद सिंह या मनोज कुमार में कौन जीतेगा?
Arwal Result LIVE: अरवल चुनाव नतीजा; महानंद सिंह या मनोज कुमार में कौन जीतेगा?

Tarapur Result LIVE: तारापुर चुनाव नतीजा; सम्राट, अरुण या संतोष में कौन जीतेगा?
Tarapur Result LIVE: तारापुर चुनाव नतीजा; सम्राट, अरुण या संतोष में कौन जीतेगा?

बिहार का CM कौन? नतीजों से पहले तीन फैक्टर दे रहे दोनों गठबंधनों को खुशी और गम
बिहार का CM कौन? नतीजों से पहले तीन फैक्टर दे रहे दोनों गठबंधनों को खुशी और गम

Sherghati Result LIVE: शेरघाटी नतीजा, RJD के प्रमोद को हरा पाएंगे LJPRV के उदय?
Sherghati Result LIVE: शेरघाटी नतीजा, RJD के प्रमोद को हरा पाएंगे LJPRV के उदय?

Patepur Result LIVE: पातेपुर रिजल्ट; लखेंद्र रौशन या प्रेमी चौधरी कौन जीतेगा?
Patepur Result LIVE: पातेपुर रिजल्ट; लखेंद्र रौशन या प्रेमी चौधरी कौन जीतेगा?

Nokha Result LIVE: नोखा सीट का नतीज; नगेंद्र, अनीता, और नसरुल्लाह में कौन जीतेगा
Nokha Result LIVE: नोखा सीट का नतीज; नगेंद्र, अनीता, और नसरुल्लाह में कौन जीतेगा

Bihar Chunav Results 2025 Live: नीतीश फिर बनेंगे CM या तेजस्वी को मिलेगा मौका?
Bihar Chunav Results 2025 Live: नीतीश फिर बनेंगे CM या तेजस्वी को मिलेगा मौका?

Valmiki Nagar LIVE: वाल्मीकि नगर में धीरेंद्र या सुरेंद्र, जीत-हार का फैसला आज
Valmiki Nagar LIVE: वाल्मीकि नगर में धीरेंद्र या सुरेंद्र, जीत-हार का फैसला आज

Live UpdatesLIVE UPDATES
Delhi Chunav Results 2025: विधानसभा के पहले सत्र में रखी जाएगी CAG रिपोर्ट, भ्रष्टाचार की होगी जांच- PM मोदी

और पढ़ें
8 Feb 2025, 10:51:08 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : विधानसभा चुनाव के आज आए नतीजों से पता चलता है कि मुस्लिम समाज ने एकबार फिर AAP पर ही भरोसा जताया है। मुस्लिम बाहुल्य मानी जाने वाली छह में से पांच सीटों पर AAP के उम्मीदवारों को सफलता मिली है। दिल्ली में छह सीटें सीलमपुर, मुस्तफाबाद, मटिया महल, बल्लीमारान, ओखला और बाबरपुर मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती हैं। हालांकि इस बार उसे मुस्तफाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा जहां पिछली बार उसके उम्मीदवार हाजी युनूस ने जीत हासिल की थी। मुस्तफाबाद में AAP प्रत्याशी आदिल खान को BJP के मोहन सिंह बिष्ट ने 17,578 मतों से हरा दिया। इस सीट पर AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन 33,474 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के अली मेहदी को 11,763 मत हासिल हुए। इस बार चार मुस्लिम विधायक जीते हैं जबकि पिछली बार पांच मुस्लिम विधायक विधानसभा पहुंचे थे।

8 Feb 2025, 07:45:38 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने हमेशा जिस मंत्र को जिया है, और जिसे मैं हमेशा स्मरण करता रहता हूं वो है, हमें हमेशा जब-जब विजय मिले, अपनी नम्रता को छोड़ना नहीं है, अपने विवेक को कभी छोड़ना नहीं है। समाज सेवा के भाव को कभी छोड़ना नहीं है। हम सत्तासुख के लिए नहीं, सेवाभाव से आए हुए लोग हैं। हम हमारी शक्ति, समय सत्तासुख में बर्बाद नहीं करेंगे, हम इस अवसर को सेवा के लिए ही खपा देंगे। और इसलिए ही साथियों इस संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। दिल्ली और एनसीआर के विकास के जो सपने हमने संजोए हैं, उसको हम परिपूर्ण करके रहेंगे। मैं दिल्ली वासियों का फिर से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी साथियों का हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।'