फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी, BJP में सबसे कम महिला प्रत्याशी

चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी, BJP में सबसे कम महिला प्रत्याशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से 25 महिलाएं चुनावी दंगल में हैं। यह संख्या अभी तक विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा...

चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी, BJP में सबसे कम महिला प्रत्याशी
नई दिल्ली | मुख्य संवाददाताFri, 24 Jan 2020 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से 25 महिलाएं चुनावी दंगल में हैं। यह संख्या अभी तक विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। पिछली बार हुए चुनावों में बीस महिलाओं को टिकट मिला था।

सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इस बार नौ महिलाओं को टिकट दिया है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट से छह महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी थीं।

'आप' ने इस बार उनकी संख्या में इजाफा किया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस के टिकट पर दस महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। इस बार उसने चार अधिक टिकट महिलाओं को दिए हैं।

भाजपा ने बस 6 महिलाओं को दिया टिकट 

भाजपा ने सबसे कम महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। बीजेपी के टिकट पर छह महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। बीते चुनाव में भाजपा ने छह महिलाओं को चुनाव लड़ाया था। वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव में कुल 66 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। यह कुल प्रत्याशियों का दस फीसदी था। तब 607 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इससे पहले 2013 में कांग्रेस ने छह और 'आप' ने छह महिलाओं को चुनाव लड़ाया था। भाजपा ने उस दौरान पांच महिलाओं को टिकट दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें