फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020दिल्ली चुनाव: केजरीवाल बोले-, मेरा उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना, दिल्ली को आगे ले जाना

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल बोले-, मेरा उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना, दिल्ली को आगे ले जाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मेरा मकसद भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है। केजरीवाल ने...

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल बोले-, मेरा उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना, दिल्ली को आगे ले जाना
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 21 Jan 2020 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मेरा मकसद भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है।

केजरीवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले यह बात कही। केजरीवाल आज अपने माता-पिता के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जामनगर हाउस पहुंचे। वह सोमवार को निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में समय से नहीं पहुंचने के कारण पर्चा नहीं भर सके थे।

उन्होंने कहा कि एक तरफ-भाजपा,जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी .. दूसरी तरफ-स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना, उनका सबका मकसद है-मुझे हराना।

दिल्ली विधानसभा के 08 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस ने सोमवार-मंगलवार की रात को नई दिल्ली से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने केजरीवाल के मुकाबले अपने युवा नेता भारतीय युवा जनता मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव और कांग्रेस ने युवा नेता रोमेश सब्बरवाल को उम्मीदवार बनाया है। केजरीवाल पिछले विधानसभा चुनाव में भी नई दिल्ली सीट से विजयी हुए थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए बिगुल बज गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ही भाजपा और कांग्रेस भी सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा को तीन सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें