फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020Delhi Election Results 2020 : मॉडल टाउन विधानसभा सीट से AAP के अखिलेश जीते, BJP के कपिल 11133 वोटों से हारे

Delhi Election Results 2020 : मॉडल टाउन विधानसभा सीट से AAP के अखिलेश जीते, BJP के कपिल 11133 वोटों से हारे

Delhi Assembly Election 2020:  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मॉडल टाउन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी...

Delhi Election Results 2020 : मॉडल टाउन विधानसभा सीट से AAP के अखिलेश जीते, BJP के कपिल 11133 वोटों से हारे
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 Feb 2020 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2020:  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मॉडल टाउन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को 11133 वोटों से हराया है। आप प्रत्याशी अखिलेश को 52594 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को 41357 वोटों से संतोष करना पड़ा है। आपको बता दें कि मतगणना के पहले चरण से दोनों में जबरदस्त टक्कर चल रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के चरण खत्म होते गए वैसे-वैसे पार्टियों के प्रत्याशियों की धड़कने बढ़नी शुरू हो गई थीं। मतगणना खत्म होते ही भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

 आठ फरवरी को यहां पर 59.35 प्रतिशत मतदान हुए थे। । शाम तक दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के नतीजे भी सामने आ जाएंगे।  

आपको बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी ने भाजपा के विवेक गर्ग को 16706 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। अखिलेश पति त्रिपाठी को 54628, जबकि विवेक गर्ग को 37922 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर 8992 वोट के साथ कांग्रेस के कंवर करण सिंह थे।

मॉडल टाउन सीट पर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

  • अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP) -  54628 वोट
  • विवेक गर्ग (BJP) - 37922 वोट
  • कंवर करण सिंह (Congress) - 8992 वोट

मॉडल टाउन सीट पर 2013 विधानसभा के नतीजे

  • अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP) -  38492 वोट
  • अशोक गोयल (BJP) - 30617 वोट
  • कंवर करण सिंह (Congress) - 23983 वोट
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें