फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020किस्सा 83 का : 'इंदिरा गांधी ने मुझे देखते ही गले लगा लिया था'

किस्सा 83 का : 'इंदिरा गांधी ने मुझे देखते ही गले लगा लिया था'

दिल्ली की पूर्व मेट्रोपोलिटन काउसिंलर व कांग्रेस की पूर्व विधायक ताजदार बाबर ने वर्ष 1983 के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय दिल्ली में विधानसभा नहीं थी। लेकिन, मेट्रोपोलिटन...

किस्सा 83 का : 'इंदिरा गांधी ने मुझे देखते ही गले लगा लिया था'
नई दिल्ली | हिन्दुस्तान टीम Fri, 24 Jan 2020 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की पूर्व मेट्रोपोलिटन काउसिंलर व कांग्रेस की पूर्व विधायक ताजदार बाबर ने वर्ष 1983 के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय दिल्ली में विधानसभा नहीं थी। लेकिन, मेट्रोपोलिटन काउंसिलर के चुनाव हुआ करते थे। चुनाव में हार-जीत के लिए प्रत्याशी पूरी शिद्दत से दांव आजमाते थे। उस समय पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बेहद नजदीकी रिश्ते हुआ करते थे।

पार्टी के बड़े नेता भी चुनावों पर नजदीकी नजर रखते थे और खुद भी उत्साहवर्धन किया करते थे। मुझे याद है कि वर्ष 1983 में चुनाव के नतीजे आने के बाद मैं कुछ कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी। इंदिरा जी ने मुझे देखते ही गले से लगा लिया। उनके चेहरे पर मुझसे से भी ज्यादा खुशी बिखरी हुई थी। उनके साथ बिताया गया यह पल मेरी जिंदगी का एक यादगार पल बन गया।

किस्सा 1993 का : राजेश खन्ना ने दिया था चुनाव लड़ने के लिए 1 लाख का चंदा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए बिगुल बज गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ही भाजपा और कांग्रेस भी सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा को तीन सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

किस्सा 93 का : कांग्रेस की इस पूर्व विधायक से आडवाणी कही थी ये बात

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें