फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020अनुराग ठाकुर की रैली में लगे 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' के नारे, कांग्रेस ने साधा निशाना

अनुराग ठाकुर की रैली में लगे 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' के नारे, कांग्रेस ने साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो...

अनुराग ठाकुर की रैली में लगे 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' के नारे, कांग्रेस ने साधा निशाना
Madanलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Jan 2020 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवादित नारे लगते सुनाई दे रहे हैं। 

वीडियो में अनुराग ठाकुर मंच से नारे बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'देश के गद्दारों को...। जिसके बाद मंच के नीचे मौजूद लोग 'गोली मारो...' बोलते हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली के इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने निशाना साधा है। 'ऑल इंडिया महिला कांग्रेस' ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ध्रुवीकरण करने के लिए बीजेपी बेकरार है। 

कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा कि अनुराग ठाकुर आज दिल्ली में प्रचार कर रहे थे। 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...।' महिला कांग्रेस ने पूछा है कि क्या चुनाव आयोग अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करेगा?

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली चुनाव में पार्टी की ओर से रिठाला विधानसभा में उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान यह विवादित नारा सामने आया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें