फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020जानें कौन हैं दिल्ली के दंगल में केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोकने वाले BJP कैंडिडेट सुनील यादव

जानें कौन हैं दिल्ली के दंगल में केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोकने वाले BJP कैंडिडेट सुनील यादव

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीट नई दिल्ली से बीजेपी ने सुनील यादव को आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। देर रात जारी दूसरी लिस्ट में कुल 10...

जानें कौन हैं दिल्ली के दंगल में केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोकने वाले BJP कैंडिडेट सुनील यादव
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 21 Jan 2020 09:52 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीट नई दिल्ली से बीजेपी ने सुनील यादव को आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। देर रात जारी दूसरी लिस्ट में कुल 10 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।

सुनील यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हैं। सुनील यादव पेशे से वकील हैं। इससे पहले वह BJYM के जिला अध्यक्ष और महासचिव के पद पर रह चुके हैं। 

वहीं, कांग्रेस ने एनएसयूआई के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रोमेश सभरवाल को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। 40 साल के अपने राजनीतिक सफर में उनका पहला बड़ा चुनाव होगा।

बीजेपी की ओर से जारी की सूची में नांगलोई जाट सीट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेंद्रपाल बग्गा, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्ण नगर से अनिल गोयल और शाहदार सीट से संजय गोयल को उम्मीदवार घोषित किया है।

साथ ही कांग्रेस ने भी सोमवार की रात बचे हुए सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। 

8 फरवरी को वोटिंग
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें