फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग खत्म, एग्जिट पोल में AAP की वापसी के आसार

Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग खत्म, एग्जिट पोल में AAP की वापसी के आसार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब जो मतदाता लाइन में खड़े हैं केवल वही वोट कर पाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 6 बजे तक 56.75 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था,...

Delhi Assembly Elections 2020 Voting Live Updates Polling of votes for 70 assembly constituencies
1/ 5Delhi Assembly Elections 2020 Voting Live Updates Polling of votes for 70 assembly constituencies
Delhi had recorded a voter turnout of 67.12% in the last assembly elections held in 2015.(Amal KS/HT Photo)
2/ 5Delhi had recorded a voter turnout of 67.12% in the last assembly elections held in 2015.(Amal KS/HT Photo)
 Chief Election Commissioner Sunil Arora
3/ 5 Chief Election Commissioner Sunil Arora
 Senior Bharatiya Janata Party leader LK Advani
4/ 5 Senior Bharatiya Janata Party leader LK Advani
Delhi Assembly Elections 2020 Voting Live Updates
5/ 5Delhi Assembly Elections 2020 Voting Live Updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 08 Feb 2020 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब जो मतदाता लाइन में खड़े हैं केवल वही वोट कर पाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 6 बजे तक 56.75 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था, हालांकि फाइनल आंकड़े अभी आने बाकी हैं। सुबह हल्की ठंड होने के कारण मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या कम देखी गई थी लेकिन दोपहर होते-होते मतदान करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई। शाहीन बाग में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।  इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विदेश मंत्री एस जयशंकर, पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी मतदान किया। 

लक्ष्मी नगर में एक दूल्हे ने विवाह समारोह में जाने से पहले मतदान किया और बूथ पर उसके परिजनों में जमकर डांस किया। राजधानी के यमुना विहार सहित अन्य कई इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान देर से शुरू हुआ।  दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली में इस बार कुल एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

- Delhi Assembly Elections 2020:

इंडिया न्यूज-नेता के एग्जिट पोल में आप को 53-57 सीटें, बीजेपी और उसके सहयोगी को 11-17 और कांग्रेस और उसके सहयोगी को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज एक्स-पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 50-56 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी के खाते में 10-14 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस के खाते में एक भी सीट मिलने का अनुमान नहीं है।

रिपब्लिक- जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 48-60 सीट, भाजपा को 9-21 सीट मिलने का अनुमान।

- एबीपी न्यूज और सी-वोटर के मुताबिक 52 प्रतिशत वोट आप को मिलने का अनुमान है, जबकि 40% भाजपा और कांग्रेस को 6 प्रतिशत सीटें मिलने की गुंजाइश है।

- एबीपी-सीवोटर के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 52% और भाजपा को 40% सीट मिलने का अनुमान।

- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक 56.75 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

- आजतक के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में अब तक 70 में से 20 सीटों के आंकड़े सामने आए हैं। 'आप' को 16-19, बीजेपी को 01-04 और कांग्रेस को 00 सीटें मिलने का अनुमान है।

आजतक के एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तर पश्चिम दिल्ली में आप को 56%, बीजेपी को 35% वोट मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 44 सीटें, बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है।

- आजतक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 9-10 सीटें, बीजेपी को 0-1 और कांग्रेस को 0 सीटें मिलने का अनुमान है।

- दिल्ली वोटिंग खत्म हो चुकी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक 54.65 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है।

ग्यारह जिलों में सबसे अधिक 63.14 फीसद मतदान उत्तर पूर्व जिले में रिकार्ड किया गया जबकि सबसे कम 44.29 फीसदी मतदान नयी दिल्ली में रहा।

- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, थोड़ी देर में आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे।

दिल्ली में वोटिंग अब अपने आखिरी दौर में है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है जिसमे अब कुछ मिनट ही बचे हुए हैं। 

-दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक की वोटिंग हो चुकी है। अब तक कुल 44.52% मतदान हुआ है।

- दिल्ली में शाम 4 बजे तक की दर्ज हुई 42.70 फीसदी वोटिंग, मतदान के लिए अब बचा केवल दो घंटे का समय।

-  दिल्ली में दोपहर तीन बजे तक सिर्फ 30.18 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है।

- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली के कामराज लेन पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे हुए थे।

दिल्ली में दोपहर 2 बजे तक 28.14 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। शुरू में धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचने लगे हैं।

-प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान राजीव वाड्रा जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उन्होंने लोधी स्टेट के बूथ नंबर 114 और 116 पर वोट डाला।

-दोपहर एक बजे तक 19.37 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

- दिल्ली: मख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्माण भवन में मतदान किया। बता दें कि इस सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। 

- दिल्ली चुनाव: नगर निगम स्कूल हर्ष विहार पोलिंग स्टेशन 205 पर 12.15 बजे तक 443 वोट डाले जा चुके हैं। यहां कुल 1089 वोट हैं। यह पोलिंग स्टेशन गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है जो कि दिल्ली और यूपी सीमा से सटा है।

- दिल्ली चुनाव में 12 बजे तक 15.68 फीसदी वोटिंग दर्ज, जानें कहां-कैसे हो रहा मतदान

-दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने औरंगजेब लेन पर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

- प्रियंका गांधी ने सभी से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आलसी मत बनिए, सभी वोट दीजिए।

- शाहीन बाग स्कूल में 11 बजे तक 30 फीसद और शाहीन बाग ठोकर नम्बर 8 पर 35 फीसद मतदान दर्ज हुए हैं। 

- चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ चलाया है। हालांकि, कार्यकर्ता को थप्पड़ नहीं लगी और वह बच गया। आरोप है कि कार्यकर्ता ने अभद्र टिपणी की थी। 

- दिल्ली विधानसभा चुनाव: 11 बजे तक दिल्ली में 7.5 फीसदी मतदान दर्ज किए गए हैं। 

- नई दिल्ली विधानसभा में निर्माण भवन में सोनिया गांधी ने वोट डाला।

-दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसमें सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।

-111 साल की कलितारा मंडल ने एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चितरंजन पार्क में वोट डाला।

delhi

- रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग स्टेशन से कांग्रेस की टेबल नदारद

- पौने घंटे की देरी से शुरू हुई वोटिंग

- दिल्ली की 111 वर्ष की सबसे ज्यादा उम्रदराज वोटर कलितारा मंडल को लेने चुनाव आयोग के अधिकारी सीआर पार्क स्थित उनके घर पहुंचे और वोटिंग सेंटर तक लेकर गए।

- चुनाव अधिकारी की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के पंचशील पार्क निगम स्कूल में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वोटिंग करीब पौना घंटे की देरी से शुरू हुई। जिस कारण मतदाताओं की लंबी कतारें लगी। वोट डालने आए रविन्द्र गुप्ता, संजय शर्मा का कहना है कि यह समस्या एक पोलिंग बूथ पर रही जबकि अन्य पर मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं रही।

- परिवार संग वोट डालने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल  पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल भेजा दिया है।

-Delhi Election: दिल्ली चुनाव में धीमा मतदान, सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी वोटिंग

-परिवार संग केजरीवाल ने डाला वोट

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स में स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। बता दें कि उनके खिलाफ बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल लड़ रहे हैं।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार संग वोट देने पहुंचे।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घर से वोट डालने के लिए रवाना हुए। 

-दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। AAP के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज यहां से भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

- दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने भी मतदान किया।

-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां के साथ कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे। बीजेपी के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया यहां से AAP के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार एसके बग्गा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

-भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी और कांग्रेस ने राजेश गहलोत और सुमेश शोकन को यहां से चुनाव मैदान से उतारा है। AAP के गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।

 

-  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मतदान किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक का मूल कर्तव्य है।

- दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने की अपील की। 

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव झंडेवालान इलाके में पोलिंग बूथ स्टेशन पर पहुंचे।

 

-दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 में पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 'आज, दिल्ली के लोग अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए मतदान करेंगे'। गौरतलब है कि इस विधानसभा से भाजपा ने रवि नेगी को चुनाव मैदान में उतारा है।

-Delhi Election 2020: दिल्ली में करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के झंडेवालां इलाके में स्थित पोलिंग स्टेशन पर लोग अभी से ही पहुंचने लगे हैं। आज सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग...

-हरीनगर से भाजपा के उम्मीदवार तजिंदर पाल बग्गा मतदान से पहले फतेहनगर गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे।

-दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी
चुनाव अधिकारियों ने शनिवार (8 फरवरी) को होने वाले 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के साथ ही शाहीन बाग तथा अन्य संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त है और इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा तथा कांग्रेस प्रमुख रूप से मैदान में हैं। मतदान से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रचार अभियान बड़े आक्रामक तरीके से चलाया।

सवा लाख सुरक्षा कर्मी मोर्चा संभालेंगे
दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षा कर्मी दिल्ली की सुरक्षा की कमान संभाले रहेंगे। दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।

कब-कब कितने फीसदी मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में साल 2015 के चुनाव में दिल्ली में 67.12 फीसदी वोट दर्ज किए गए। वहीं, 2013 के चुनाव में वोट फिसदी 65.63 रहा। 2008 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 57.58 फीसदी लोगों ने वोट किया था। 2003 में 53.42 फीसदी 

क्यूआर कोड से डालें वोट
दिल्ली की 11 सीटों पर मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में हेल्पलाइन एप से क्यूआर कोड प्राप्त कर वोट डाला जा सकता है। ये सीटें सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, शकूर बस्ती, नई दिल्ली, रोहतास नगर, छतरपुर, राजौरी गार्डन और जंगपुरा हैं।

दिल्ली में कितने मतदाता
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट आज सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस बाच कुल 1.47 करोड़ मतदाता है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की संख्या 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 66.80 लाख है। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 2.32 लाख है। 

युवा मतदाता इस बार निभाएंगे निर्णायक भूमिका
79.70 लाख है 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या
पाई चार्ट के लिए
18 से 25 वर्ष --11.73%
25 से 40 वर्ष--42.17%
40 से 60 वर्ष-33.56%
60 वर्ष से अधिक--12.54%

दिल्ली में आज हो रही वोटिंग को देखते हुए सुबह चार बजे से ही मेट्रो की सेवा आरंभ है। इसके अलावा, 80 साल से अधिक उम्र के और दिव्यांग वोटरों के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा है। 
वोटिंग के दिन सुविधा

  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें