फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020 Delhi Assembly Election 2020: जानें, बुराड़ी विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

Delhi Assembly Election 2020: जानें, बुराड़ी विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में बुराड़ी विधानसभा सीट  उत्‍तर पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 2008 में परिसीमन के बाद यह विधानसभा सीट बनाई गई थी। परिसीमन के बाद हुए चुनाव में...

 Delhi Assembly Election 2020: जानें, बुराड़ी विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 03 Feb 2020 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में बुराड़ी विधानसभा सीट  उत्‍तर पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 2008 में परिसीमन के बाद यह विधानसभा सीट बनाई गई थी। परिसीमन के बाद हुए चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार हराकर चुनाव जीता था।

2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से आप के संजीव झा ने चुनाव जीता था। उन्होंने संजीव झा ने बीजेपी के गोपाल झा को हराया था। 2018 में यह इलाका एक परिवार के 11 लोगों के एकसाथ खुदकुशी करने के चलते चर्चा में आया था। 2015 में हुए विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने चुनाव जीता था। 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट में कुल 2,88,420 वोटर्स थे जिसमें 1,62,906 पुरुष और 1,25,500 महिला मतदात थे। इनके अलावा 16 थर्ड जेंडर मतदाता थे।

2020 विधानसभा चुनाव में बुराड़ी विधानसभा सीट से किस पार्टी का कौन है उम्मीदवार
- आम आदमी पार्टी (आप) ने मौजूदा विधायक संजीव झा पर दोबारा दांव लगाया है
- भाजपा ने यह सीट एनडीए सहयोगी जेडीयू को दी है। जेडीयू ने यहां शैलेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।
- कांग्रेस ने भी यह सीट यूपीए सहयोगी आरजेडी को दी है। आरजेडी ने यहां से प्रमोद त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए बिगुल बज गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ही भाजपा और कांग्रेस भी सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें