फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020जेपी नड्डा का 'आप' पर हमला, बोले- दिल्ली चुनाव राष्ट्रभक्तों व दिल्ली के विकास के लिए है

जेपी नड्डा का 'आप' पर हमला, बोले- दिल्ली चुनाव राष्ट्रभक्तों व दिल्ली के विकास के लिए है

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली का चुनाव राष्ट्रभक्तों का तथा देश के खातिर और दिल्ली के विकास के लिए चुनाव है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली को आगे बढ़ाने का काम केवल...

जेपी नड्डा का 'आप' पर हमला, बोले- दिल्ली चुनाव राष्ट्रभक्तों व दिल्ली के विकास के लिए है
नई दिल्ली | एजेंसीTue, 28 Jan 2020 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली का चुनाव राष्ट्रभक्तों का तथा देश के खातिर और दिल्ली के विकास के लिए चुनाव है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली को आगे बढ़ाने का काम केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। दिल्ली के सुभाष नगर, हरि नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि दिल्ली को मुख्य धारा में आगे बढ़ाने का काम केवल और केवल भाजपा सरकार कर सकती है। भाजपा के लिए देश पहले है, वोट बाद में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) पार्टी के लिए वोट पहले है, देश बाद में है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी दो दिन पहले मनीष सिसोदिया ने बोला कि गृह मंत्री जी शरजील इमाम को गिरफ्तार करें। मनीष सिसोदिया ने जहां से भाषण दिया था वहां से शरजील ने भाषण दिया कि असम को भारत से काट देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वह बताना चाहते हैं कि शरजील को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। 'आप' पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि अब हम पूछते हैं कि 'आप' का और शरजील का रिश्ता क्या है? नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने इस योजना में भी अड़ंगे लगाए लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी, जनता सब देख रही है। शाहीन बाग की वजह से दिल्ली परेशान है। 'आप' की तुष्टिकरण की राजनीति दिल्ली जला रही है।

'आप' सरकार ने बस यात्रियों की जिंदगी कठिन बना दी

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बस यात्रियों की जिंदगी मुश्किल बनाने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 5000 नई बसों का वादा किया था, लेकिन 1000 से अधिक बसें घट गईं।

नड्डा ने ट्वीट किया, ''केजरीवाल जी, आपकी सरकार ने बसों से यात्रा करने वालों की जिंदगी कठिन बना दी है। आपने डीटीसी के बेड़े में 5000 नयी बसें लाने का वादा किया था। उल्टे, इन पांच सालों में 1000 से अधिक बसें कम हो गईं। उच्चतम न्यायालय आपकी खिंचाई करता रहा और आपसे 11000 बसें खरीदने के लिए कहता रहा, लेकिन आपकी सरकार सोयी रही। 'आप' सरकार कह रही है कि वह आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। ऐसे में भाजपा उस पर प्रहार करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य परिवहन जैसे क्षेत्रों में उसकी 'विफलताएं उजागर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें