फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव दिल्ली चुनाव 2020दिल्ली चुनाव 2020: जानिए, दिल्ली की बादली विधानसभा सीट पर कब किसको मिली जीत

दिल्ली चुनाव 2020: जानिए, दिल्ली की बादली विधानसभा सीट पर कब किसको मिली जीत

उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाली बादली विधानसभा सीट को साल 2008 के परिसीमन के बाद बनाया गया था। यहां पर पूर्वांचल वोटरों का दबदबा है। बादली, सिरसपुर, स्वरूप नगर, भलस्वा, लिबासपुर जैसे गांव...

दिल्ली चुनाव 2020: जानिए, दिल्ली की बादली विधानसभा सीट पर कब किसको मिली जीत
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली। Mon, 20 Jan 2020 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाली बादली विधानसभा सीट को साल 2008 के परिसीमन के बाद बनाया गया था। यहां पर पूर्वांचल वोटरों का दबदबा है। बादली, सिरसपुर, स्वरूप नगर, भलस्वा, लिबासपुर जैसे गांव हैं, तो स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी, भलस्वा डेरी, जहांगीरपुरी बी, सी, आई, जे, के ब्लॉक, यादव नगर, जीवन पार्क, राणा पार्क, भगत सिंह पार्क, अंबे गार्डन, राजीव नगर जैसे कई अनधिकृत कॉलोनियां और झुग्गियां भी हैं।

साल 1993 में दिल्ली के पूर्ण विधानसभा का दर्जा मिलने के बाद हुए पहले चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था और 49 सीट अपने नाम की जिसमें बादली सीट भी शामिल थी। बीजेपी के जय भगवान ने कांग्रेस के राजेश यादव को हराकर पहली जीत हासिल की। इसके बाद 1998 और 2003 के चुनाव में भी बीजेपी की जीत हुई।

उसके बाद कांग्रेस के देवेंदर यादव ने बहुजन समाज पार्टी के अजेश यादव को हराया। इसके बाद 2013 के चुनाव में देवेंदर यादव ने जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए बीजेपी के विजय कुमार भगत को हराया। 2015 के विधानसभा चुनाव में बादली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अजेश यादव ने कांग्रेस के देवेंदर यादव को 35,376 मतों के अंतर से हराया था। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के राजेश यादव रहे। बादली विधानसभा सीट से इस बार बीजेपी ने विजय भगत को उतारा है।

2015 का विधानसभा चुनाव

विधायक- अजेश यादव, आम आदमी पार्टी (72,795 वोट)

हारनेवाले- देवेन्द्र यादव, कांग्रेस (37,419 वोट)

हार- 35,376 वोट

कुल वोटर्स : 216596

पुरुष वोटर्स : 123030

महिला वोटर्स : 93547

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें