
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच के विश्लेषण में सामने आया है कि राज्य के माननीयों ने तय सीमा से बहुत कम खर्च दिखाया है। जेडीयू के एक विधायक ने तो महज 80 हजार रुपये में चुनाव लड़ लिया, जबकि अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख रुपये थी।

बिहार चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के कमजोर प्रखंड और जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जिला पर्यवेक्षकों को इसकी सूची बनाने का टास्क दिया है।

बिहार बीजेपी के दो बड़े नेताओं को पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मगध से आने से वाले नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, तो वहीं मिथिला के संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार चुनाव में मगध और मिथिला में एनडीए की बंपर जीत का इनाम बताया जा रहा है।

बीजेपी के मौजूद राष्ट्र्यी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्म पटना में हुआ था। पढ़ाई के साथ राजनीति की शुरुआत भी उन्होंने पटना से ही किया। अध्यक्ष-इन-मेकिंग नितिन नवीन का भी पटना से गहरा ताल्लुक है।
बिहार से सटे पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है। नितिन नवीन की ताजपोशी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। बंगाल में बड़ी संख्या में बिहारी वोटर और उनके स्वजातीय कायस्थ मतदाता भी हैं।
दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की रैली पर कहा है कि विपक्ष समझना नहीं चाहता है और जब कोई समझना ना चाहे तो ये तो थेथरोलॉजी है।
तेज प्रताप की पार्टी की सदस्यता अभियान का ऐलान कर दिया गया है। इससे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि तेज प्रताप राजद के बेस वोट बैंक लालू प्रसाद यादव की विरासत में ही बंटवारा करेंगे।
नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के मामले में न्यायमूर्ति शशि भूषण प्रसाद सिंह की एकलपीठ ने नवनिर्वाचित विधायक को नोटिस जारी किया है। वहीं मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के मामले में न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने रालोमो विधायक को नोटिस जारी किया।
पार्टी पदाधिकारियों की शिकायत दल के नेता से भी है। इनके अनुसार नेता से मिलने के लिए कई दिनों इंतजार करना पड़ा। हद तो यह कि दरवाजे पर खड़ा संतरी भी पार्टी कार्यकर्ताओं से हील-हुज्जत करता रहा।
नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केसी त्यागी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार समेत कई बड़े नेताओं को अपने हाथ से सदस्यता दिलाई। उन्हें संजय झा ने मेंबर बनाया।