Purnia Vidhan Sabha Chunav 2025: पूर्णिया विधानसभा सीट पर लंबे समय तक वामदल का कब्जा रहा। अजीत सरकार चर्चित नेता रहे।लेकिन 2000 से यह सीट भाजपा का गढ़ बन गई। पिछले 5 चुनावों में भाजपा ने ही जीत हासिल की। जिसमें 2005 में दो बार हुए बिहार चुनाव के परिणाम भी इसमें शामिल हैं। 2020 में भाजपा के विजय कुमार खेमका ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी। 2015 में भी विजय खेमका ही चुनाव जीते थे। भाजपा ने 2020 में उन पर फिर से भरोसा जताया था। विजय खेमका को 97757 वोट मिले जबकि करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की इंदु सिन्हा को 65603 वोट से दूसरे स्थान पर रही। पूर्णिया विधानसभा सीट पर 1980 से लेकर 1995 तक सीपीएम के नेता अजीत सरकार का दबदबा रहा। वो लगातार चार बार चुनाव जीते। लेकिन 1998 में उनकी हत्या हो गई। जिसके बाद उपचुनाव इस सीट पर हुआ, जिसमें उनकी पत्नी माधवी सरकार ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 25 सालों ये सीट बीजेपी के पास है। 2000 में बीजेपी के राजकिशोर केसरी विधायक बने थे।











पूर्णिया विधानसभा सीट बिहार के पूर्णिया जिले में आती है।
2020 के चुनाव में पूर्णिया सीट से BJP के विजय कुुमार खेमका ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने INC उम्मीदवार इंदु सिन्हा को 32154 वोटों (लगभग 17.50% अंतर) से हराया था।
पूर्णिया विधानसभा सीट पर कुल 184250 वोट डाले गए |
पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 302049 पंजीकृत मतदाता हैं।