फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020वाल्मीकि नगर सीट रिजल्ट: वोटों की गिनती में जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप जीतेंगे या कांग्रेस के राजेश सिंह

वाल्मीकि नगर सीट रिजल्ट: वोटों की गिनती में जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप जीतेंगे या कांग्रेस के राजेश सिंह

बिहार चुनाव 2020 में पश्चिम चंपारण की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह शुरू हो रही है। हार और जीत का फैसला दोपहर तक हो जाएगा और साफ हो जाएगा कि इस बार वाल्मीकि नगर से विनर...

वाल्मीकि नगर सीट रिजल्ट: वोटों की गिनती में जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप जीतेंगे या कांग्रेस के राजेश सिंह
हिन्दुस्तान टीम,वाल्मीकि नगर Mon, 09 Nov 2020 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार चुनाव 2020 में पश्चिम चंपारण की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह शुरू हो रही है। हार और जीत का फैसला दोपहर तक हो जाएगा और साफ हो जाएगा कि इस बार वाल्मीकि नगर से विनर एनडीए के जेडीयू कैंडिडेट धीरेंद्र प्रताप सिंह बनते हैं या महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश सिंह। मतगणना और नतीजों से पहले इस सीट पर वोटिंग से पहले लिखी गई बैकग्राउंड कॉपी पढ़ें।

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है। इस बार कुल तीन चरणों मे चुनाव होना है। पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव हो चुका है। अब दूसरे चरण और तीसरे चरण का चुनाव होना है। इस बीच वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में ही चुनाव होगा। इस विधानसभा सीट पर मुख्य लड़ाई जदयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस के राजेश सिंह के बीच बताई जा रही है। इस सीट के मौजूदा विधायक भी धीरेंद्र प्रताप सिंह  हैं।

क्या है वोटिंग समीकरण?

इस विधानसभा में कुल 2.70 लाख वोटर हैं। जिसमें 1.41 लाख यानि 52.2 प्रतिशत पुरुष और 1.28 लाख यानि 47.3 प्रतिशत महिला वोटर हैं। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 53.8 प्रतिशत वोटिंग हई थी। 

इस सीट पर अब तक दो बार चुनाव हो चुका है और दोनों ही बार अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशी विधायक चुने गए हैं। पहली बार ये सीट जदयू के खाते में गई, जबकि दूसरी बार यहां से निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव जीता।

क्या रहा है वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट का इतिहास?

2015 के नतीजे: 2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस के इरशाद हुसैन को 33,580 वोटों से हरा दिया था। 2008 में हुए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी और 2010 में यहां पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए थे।

वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का हिस्सा है। यहां अब तक कुल दो बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से एक बार जदयू और एक बार निर्दलीय प्रत्याशी विधायक चुना गया है।

तीन चरणों में होना है चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में इस बार कुल तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हो चुका है, जिसमें कुल 53.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अब दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे एवं आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। अब दूसरे चरण और तीसरे चरण का चुनाव नजदीक है और प्रचार-प्रसार भी तेजी पर है। दूसरे चरण में कुल 94 और तीसरे में कुल 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन सभी सीटों के लिए तमाम पार्टियों के बड़े से लेकर छोटे नेता तक जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सभी चरणों के चुनाव के बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें