फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव: भागलपुर जिले में सबसे अधिक वोट पाने और कम अंतर से हराने का बना नया रिकॉर्ड

बिहार चुनाव: भागलपुर जिले में सबसे अधिक वोट पाने और कम अंतर से हराने का बना नया रिकॉर्ड

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना मंगलवार को सम्पन्न हो गयी। भागलपुर में इस बार के चुनाव में कई नये रिकार्ड बने। लक्ष्मी पूजा के पहले नाथनगर से जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत की किस्मत दगा दे गयी। वहीं...

बिहार चुनाव: भागलपुर जिले में सबसे अधिक वोट पाने और कम अंतर से हराने का बना नया रिकॉर्ड
भागलपुर। वरीय संवाददाताWed, 11 Nov 2020 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना मंगलवार को सम्पन्न हो गयी। भागलपुर में इस बार के चुनाव में कई नये रिकार्ड बने। लक्ष्मी पूजा के पहले नाथनगर से जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत की किस्मत दगा दे गयी। वहीं जिले में सबसे अधिक वोट पाने का और कम वोट के अंतर से हराने का नया रिकार्ड भी बना।

अजय कुमार मंडल के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद 2019 में नाथनगर विधानसभा में उपचुनाव हुआ था। जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल ने जीत दर्ज की थी। इसे संयोग ही कहा जाए कि लक्ष्मी पूजा के पहले लक्ष्मीकांत मंडल ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार की लक्ष्मी पूजा में किस्मत ने साथ नहीं दिया और राजद प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। 

2015 में पीरपैंती विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी राम विलास पासवान ने 80 हजार से अधिक वोट पाकर जिले में सबसे अधिक वोट पाने का रिकार्ड बनाया था। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में अधिक वोट पाने का रिकार्ड कहलगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव के नाम दर्ज हो गया। पवन कुमार यादव ने एक लाख 15 हजार 538 वोट पाकर नया रिकार्ड बनाया है। जिले में अभी तक किसी प्रत्याशी को इतना वोट नहीं मिला है। यही नहीं पीरपैंती विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ललन कुमार ने 90988 वोट पाकर पिछले चुनाव के रिकार्ड को तोड़ दिया है।

कहलगांव विधानसभा सीट पर हुई सबसे बड़ी जीत 
इस बार कहलगांव सीट पर सबसे बड़ी और भागलपुर में सबसे छोटी जीत हुई है। कहलगांव सीट पर भाजपा के पवन यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश को 43935 मतों से पराजित किया है। पीरपैंती में भाजपा प्रत्याशी ने राजद प्रत्याशी को 26225 मतों से पराजित किया है। गोपालपुर में जदयू प्रत्याशी ने राजद को 24461 मतों से पराजित किया। सुल्तानगंज में ललित कुमार मंडल ने ललन कुमार को 11603 मतों से पराजित किया। नाथनगर में राजद प्रत्याशी ने जदयू प्रत्याशी को 7756 मतों से हराया। बिहपुर में भाजपा प्रत्याशी ने राजद प्रत्याशी को 6348 मतों से हराया। 

सबसे अधिक वोट पाने का भी रिकॉर्ड अजीत शर्मा के नाम है 
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार किसी प्रत्याशी ने एक हजार से भी कम मतों से विजय प्राप्त की है। अजीत शर्मा भी इसके पहले दो बार विधायक रह चुके हैं लेकिन इतने कम मतों के अंतर से वह नहीं जीते थे। इस बार अजीत शर्मा  65 हजार 502 वोट प्राप्त किये और रोहित पांडे ने 64 हजार 389 वोट प्राप्त किये। यानी अजीत शर्मा कुल 1113 वोटों से जीते। 1957 से 2015 तक के चुनावों में सबसे अधिक वोट भी अजीत शर्मा ने हासिल किया है। उन्होंने 2015 में 70 हजार 514 मत प्राप्त किया था। इतना ही नहीं वह दो बार जीत चुके हैं लेकिन दोनों बार जीत में वह दस हजार से अधिक मतों से जीते हैं। 2014 में अजीत शर्मा ने 63753 वोट लाया था और वह नभय चौधरी से 17 हजार 229 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 

कहलगांव सीट पर भाजपा की जीत से इंट्री
कहलगांव सीट पर भाजपा की 2020 के चुनाव में जीत के साथ धमाकेदार इंट्री हुई है। पहली बार भाजपा ने कहलगांव सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने वोट का रिकार्ड तोड़ने के साथ बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। नाथनगर विधानसभा सीट पर भी नया रिकार्ड बना है। राजद यहां चार चुनाव में दूसरे स्थान पर रही। लेकिन पहली बार राजद की इस सीट पर जीत हुई है। भागलपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने हैट्रिक लगाकर नया रिकार्ड बनाया है। इसके पहले कांग्रेस के स्व.सत्येन्द्र प्रसाद अग्रवाल और स्व. शिवचन्द्र झा ने कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। हालांकि भाजपा के नेताओं का अधिक बार जीत दर्ज करने का रिकार्ड है। गोपालपुर से जदयू प्रत्याशी लगातार चौथी जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। बिहपुर में राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और भाजपा प्रत्याशी कुमार शैलेन्द् के बीच यह तीसरा मुकाबला था। जीत के साथ कुमार शैलेन्द्र ने दो-एक से जीत का रिकार्ड बनाया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें