फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020BJP का पलटवार, केवल चुनाव के समय ही बिहार को याद करती हैं सोनिया गांधी

BJP का पलटवार, केवल चुनाव के समय ही बिहार को याद करती हैं सोनिया गांधी

पथ निर्माण मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं रह गयी है। वह अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है।देश की जनता के साथ- साथ राजनीतिक दलों को भी इससे...

BJP का पलटवार, केवल चुनाव के समय ही बिहार को याद करती हैं सोनिया गांधी
पटना, हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Oct 2020 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पथ निर्माण मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं रह गयी है। वह अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है।देश की जनता के साथ- साथ राजनीतिक दलों को भी इससे सचेत रहना चाहिए। इसकी नेता सोनिया गांधी को केवल चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है।

शुक्रवार को जारी बयान में मंत्री ने कांग्रेस की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी को भी ठग सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सिर्फ चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है। सच्चाई है कि बिहार के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया। 

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने कहा- भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर सरकार चला रहे हैं

मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक बिहार में कांग्रेस का राज रहा। लेकिन, कांग्रेस ने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सामंतवादी प्रवृत्ति वाली कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब होते गए अमीरी और गरीबी के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती गयी। सोनिया गांधी कृषि सुधार बिल पर किसानों को गुमराह कर रही हैं। कम से कम गांधी जयंती पर तो उन्हें सच बोलना चाहिए था। जनता को गुमराह कर कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। कृषि बिल का विरोध करनेवाले कांग्रेसी नेताओं को हिम्मत है  तो साबित कर बताएं कि कृषि बिल किस तरह किसानों को नुकसान पहुंचायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें