Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2025 लाइव न्यूज़बिहार चुनाव 2020Road Accident in Ara three died including two Children in Siwan one died in other Incidence
आरा: ऑटो-बोलेरो की भीषण टक्कर, दो बच्चे समेत तीन की मौत

आरा: ऑटो-बोलेरो की भीषण टक्कर, दो बच्चे समेत तीन की मौत

संक्षेप:

इस वक्त एक अहम खबर आरा से आई है जहां सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गयी है। मरने वालों दो बच्चे शामिल हैं। घटना भोजपुर के जगदीशपुर की है। जगदीशपुर में एक बोलेरो और एक ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी।...

Dec 07, 2021 11:18 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

इस वक्त एक अहम खबर आरा से आई है जहां सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गयी है। मरने वालों दो बच्चे शामिल हैं। घटना भोजपुर के जगदीशपुर की है। जगदीशपुर में एक बोलेरो और एक ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी। दोनो के बीच टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उ़ड़ गये और उसमें सवार दो की मौत हो गयी। ऑटो में सवार एक बुजुर्ग और बच्चे ने वहीं दम तोड़ दिया जबकि दूसरे बच्चे की मौत घायल अवस्था में इलाज के दौरान हुई है। मरने वाले एक परिवार के बताए जा रहे हैं। पता चला है कि ये सभी लोग जगदीशपुर के बभनियांव गांव के निवासी थे और एक मन्नत उतारने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दिया है। उनकी पहचान अभी तक नही बता  पाई है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें


इधर, सीवान सड़क दुर्घटना में एक नौजवान की मौत हो गई है। एमएचनगर थाने के उसरी-टारी मुख्यमार्ग पर पंचभिंडा गांव के पास सड़क दुर्घटना में उस युवक की मौत हो गई। युवक सिसवा कलां गांव निवासी पिंटू कुमार था। बाइक से घर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा।
 

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।