फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार में RJD की नहीं दो तिहाई बहुमत के साथ NDA बनाएगी सरकार: नित्यानंद

बिहार में RJD की नहीं दो तिहाई बहुमत के साथ NDA बनाएगी सरकार: नित्यानंद

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनाने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि एनडीए दो...

बिहार में RJD की नहीं दो तिहाई बहुमत के साथ NDA बनाएगी सरकार: नित्यानंद
पटना, लाइव हिंदुस्तान।Tue, 27 Oct 2020 10:56 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनाने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि एनडीए दो तिहाई(2/3rd) बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

इससे पहले नित्यानंद ने राजद के मुख्यमंत्री कैंडिडेट तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि वे कभी भी बिहार के लोगों से अपने निवास पर नहीं मिले और न ही किसी को एक गिलास पानी की भी पेशकश की। 

 

 
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान चुनावी जनसभा में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राये ने कहा था कि बिहार में राजद की जीत होने पर राज्य में कश्मीर के आतंकवाद पनाह लेंगे। इससे सियासी बवाल मचा था। विपक्ष ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। और इस बयान को चुनावों के दौरान ध्रुवीकरण होने से जोड़कर देखा जा रहा था। नित्यानंद के बयान का भाजपा ने बचाव भी किया था। भाजपा के प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा था कि इसे तोड़-मरोड़ कर देखा जा रहा है।  
  
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने बिहार और केंद्र की सरकारों को 'बंदी सरकार' करार दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार अहंकार में डूब चुकी है और अपने रास्ते से भटक गई है। कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि एनडीए सरकार की ना तो उनकी करनी अच्छी है और ना ही कथनी। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ अगली नस्ल और अगली फसल के लिए एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है।'
 
नीतीश के 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने के बयान पर तेजस्वी का पलटवार
बिहार में पहले चरण की वोटिंग के एक दिप पहले नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योप का हमला तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए कहा 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं। मतलब बेटियों पर भरोसा नहीं है। ऐसे लोग क्या बिहार का भला करेंगे। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे लालू यादव पर तंज मानते हैं। 
मंगलवार सुबह तेजस्वी ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे बहाने नीतीश जी PM जी को निशाना बना रहे हैं,PM जी 6-7 भाई-बहन हैं। हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें लेकिन वो बेरोज़गारी, गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें। अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे। 

 

तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए भी लिखा- आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है। नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले। मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूँ। इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें