फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव 2020: तेजस्वी का जन्मदिन आज, क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट?

बिहार चुनाव 2020: तेजस्वी का जन्मदिन आज, क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर है। 10 को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्म दिन...

बिहार चुनाव 2020: तेजस्वी का जन्मदिन आज, क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट?
पटना, लाइव हिंदुस्तान।Mon, 09 Nov 2020 09:38 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर है। 10 को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्म दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के लाल तेजस्वी को हालांकि एग्जिट पोल ने संभावित मुख्यंत्री बताकर पहले ही बर्थडे गिफ्ट दे दिया है लेकिन हकीकत में क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट? इसके लिए अब एक दिन का इंतजार और करना पंड़ेगा।

क्रिकेट से करियर की शुरूआत करने वाले तेजस्वी ने घर में ही राजनीति का ककाहारा सीखा और फिर क्रिकेट से नाता तोड़कर उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला। हालांकि राजनीति के मैदान में लालू के दोनों लाल उतरे हुए हैं। लेकिन विरासत की अगुवाई का जिम्मा तेजस्वी के हवाले है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पिता की कमी के बीच उन्होंने अकेले ही राजद की कमान संभाली और एग्जिट पोल के मुताबिक पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई।

एग्जिट पोल के नतीज सच हुए तो तेजस्वी रचेंगे इतिहास
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल नतीजों में तब्दील होते हैं तो तेजस्वी को बर्थडे का यादगार, शानदार और ऐतिहासिक तोहफा मिलेगा। दरअसल तेजस्वी अगर बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो फिर वे अबतक किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनकर देश में इतिहास बनाएंगे।  9 नवंबर, 1989 को जन्मे तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो जाएंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक तेजस्वी अगर सीएम बनते हैं तो वे पूरे देश में किसी भी राज्य के सबसे कम उम्र 31 साल के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। हालांकि, इससे पहले एमओएच फारुक 29 साल की उम्र में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है। इससे पहले 1968 में बिहार में मुख्यमंत्री बने सतीश प्रसाद सिंह 32 साल की उम्र में सीएम बने थे। ऐसे में 31 साल की उम्र में सीएम बन तेजस्वी इतिहास रचेंगे।

आरजेडी कार्यकर्ताओं में उत्साह,  जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाएंगे तेजस्वी
एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार और तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना के चलते आरजेडी कार्यकर्ताओं में  बर्थडे ब्वाय को लेकर खासा उत्साह है लेकिन पार्टी ने साफ किया कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाएंगे। तेजस्वी यादव के इस फैसले की जानकारी सभी पार्टीजनों को भी दी गई है। इस संबंध में आजेडी की ओर से एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है- सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें।

 

 

.तेजस्वी के जन्मदिन के मौके पर बड़े भाई तेजप्रताप ने HBDCMTejashwi के हैशटैग से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तेजप्रताप ने ट्वीट किया है- Happy Birthday tutu..

 

   

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें