फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार में बोले योगी आदित्यनाथ- नक्सलवाद और अराजकता को वापस लाना चाहता है विपक्ष

बिहार में बोले योगी आदित्यनाथ- नक्सलवाद और अराजकता को वापस लाना चाहता है विपक्ष

जिस नक्सलवाद और अराजकता को नीतीश कुमार ने 15 साल पहले खत्म किया था, विपक्ष उसे दोबारा वापस लाना चाहता है। कम्युनिस्टों के साथ राजद महागठबंधन कर चुनावी मैदान में है। इसे पहचानें। एनडीए एक भारत,...

बिहार में बोले योगी आदित्यनाथ- नक्सलवाद और अराजकता को वापस लाना चाहता है विपक्ष
हिन्दुस्तान,मधुबनीThu, 29 Oct 2020 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिस नक्सलवाद और अराजकता को नीतीश कुमार ने 15 साल पहले खत्म किया था, विपक्ष उसे दोबारा वापस लाना चाहता है। कम्युनिस्टों के साथ राजद महागठबंधन कर चुनावी मैदान में है। इसे पहचानें। एनडीए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने आया है। सबका साथ, सबका विकास हमारा संकल्प है। यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर में स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता पीएम, सीएम और पार्टी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस, राजद में ऐसा हो सकता है क्या? वहां सिर्फ वंशवाद वाले ही पार्टी की कमान संभालते हैं। कहा कि हमने सबके लिए काम किया तो हमें सबका वोट मिलना चाहिए। भाजपा जो कहती है वह करती है। 500 वर्ष पुराना राम मंदिर का वादा पूरा किया। आज बिहारवासी कश्मीर में अपनी जमीन खरीद सकते हैं। पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने में कांग्रेस को एटम बम का खतरा दिखता था, अब न्यू इंडिया में भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखने वालों को घर में घुसकर जवाब दिया जाता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल में निशुल्क अनाज देने का काम किया। विश्व आज कोरोना से त्रस्त है, मगर हमारे प्रधानमंत्री के सही समय पर उठाए सही कदम से आज भारत से लेकर बिहार तक सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मां जानकी की धरती मधुबनी अयोध्या की तरह पवित्र है। भारत माता के जयकारे और जय श्री राम के नारे साथ अपना भाषण समाप्त करने से पूर्व उन्होंने झंझारपुर में नीतीश मिश्रा व राजनगर के डॉ रामप्रीत पासवान के पक्ष में मतदान की अपील की। सभा का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष सियाराम साह ने किया।  

प्रत्याशी नीतीश मिश्रा ने मैथिली में संबोधन करते हुए कहा कि झंझारपुर में 50 वर्षों से जुड़ा हूं। आज भी हमारे ऊपर बाहरी होने का आरोप लगाया जाता है। उन्होंने कहा आप हमें आशीर्वाद दें, हमारा संकल्प आत्मनिर्भर झंझारपुर बनाने का है। सभा को पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, कामेश्वर चौपाल, रामप्रीत पासवान ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें