फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020परबत्ता विधानसभा सीट: कौन बन सकता है विधायक, किसका पलड़ा है भारी?

परबत्ता विधानसभा सीट: कौन बन सकता है विधायक, किसका पलड़ा है भारी?

  पूरा बिहार चुनावी रंग में रंगा हुआ है। पहले चरण का मतदान समाप्त भी हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी है। परबत्ता विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव के दूसरे चरण में यानी 3 नवंबर को ही...

परबत्ता विधानसभा सीट: कौन बन सकता है विधायक, किसका पलड़ा है भारी?
हिन्दुस्तान टीम,परबत्ताFri, 30 Oct 2020 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

 

पूरा बिहार चुनावी रंग में रंगा हुआ है। पहले चरण का मतदान समाप्त भी हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी है। परबत्ता विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव के दूसरे चरण में यानी 3 नवंबर को ही मतदान होना है। परबत्ता की इस विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से इस बार की चुनावी भिडंत राजद के दिगंबर चौरसिया और जदयू के डॉ. संजीव कुमार सिंह के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा इस सीट से लोजपा के आदित्य कुमार और  रालोसपा के आनंद कुमार कुशवाहा भी मैदान में हैं। इस सीट के मौजूदा विधायक जदयू के रामानंद प्रसाद सिंह हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में रामानंद प्रसाद सिंह ने भाजपा के रामानुज चौधरी को को हरा दिया था। 

क्या है वोटिंग समीकरण?

इस विधानसभा में कुल 2.96 लाख वोटर हैं। जिसमें 1.57 लाख यानि 53 प्रतिशत पुरुष और 1.37 लाख महिलाएं यानि 46.4 प्रतिशत महिला वोटर हैं। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 59.1 प्रतिशत वोटिंग हई थी। 

इस सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यादव, भूमिहार और मुस्लिम वोटर ठीक-ठाक संख्या में बताए जाते हैं। 

क्या रहा है परबत्ता विधानसभा सीट का इतिहास?

2015 के नतीजे: 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से जदयू के रामानंद प्रसाद सिंह ने भाजपा के रामानुज चौधरी  को 28,924 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया था। इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 75.7 प्रतिशत वोटिंग साल 2000 में हुई थी। 

परबत्ता विधानसभा सीट बिहार के खगरिया जिले का हिस्सा है। यहां अब तक कुल 20 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से सबसे ज्यादा 7 बार कांग्रेस, 5 बार जदयू, दो-दो बार राजद और जनता दल के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी एक-एक बार विधायक चुने जा चुके हैं।  

तीन चरणों में होना है चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में इस बार कुल तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हो चुका है, जिसमें कुल 53.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अब दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे एवं आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। अब दूसरे चरण का चुनाव नजदीक है और प्रचार-प्रसार भी तेजी पर है। दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन सभी सीटों के लिए तमाम पार्टियों के बड़े से लेकर छोटे नेता तक जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सभी चरणों के चुनाव के बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें