फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020अस्थावां विधानसभा सीट: क्या रहेगा चुनावी माहौल, कौन बनेगा विधायक?

अस्थावां विधानसभा सीट: क्या रहेगा चुनावी माहौल, कौन बनेगा विधायक?

बिहार में चुनावी माहौल सर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच तीन चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी है। इस बीच अस्थावां विधानसभा सीट पर भी चुनाव के दूसरे...

अस्थावां विधानसभा सीट: क्या रहेगा चुनावी माहौल, कौन बनेगा विधायक?
हिन्दुस्तान टीम,अस्थावांFri, 30 Oct 2020 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में चुनावी माहौल सर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच तीन चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी है। इस बीच अस्थावां विधानसभा सीट पर भी चुनाव के दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को ही मतदान होना है। इस विधानसभा सीट पर मुख्य लड़ाई राजद के अनिल कुमार और जदयू के जितेंद्र कुमार के बीच बताई जा रही है। इस सीट के मौजूदा विधायक जदयू के जितेंद्र कुमार हैं। इसके अलावा लोजपा के रमेश कुमार भी इस सीट पर चुनावी मैदान में हैं। 

क्या है वोटिंग समीकरण?

अस्थावां विधानसभा में कुल 2.83 लाख वोटर हैं। जिसमें 1.51 लाख यानि 53.42 प्रतिशत पुरुष और 1.31 लाख यानि 46.36 प्रतिशत महिला वोटर हैं। इस सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यादव, पासवान, कुर्मी अहम भूमिका में बताए जा रहे हैं। जबकि मुस्लिम और भूमिहार भी काफी अच्छी संख्या में हैं। 

क्या रहा है अस्थावां विधानसभा सीट का इतिहास?

2015 के नतीजे: 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के जितेंद्र कुमार यहां से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा के छोटेलाल यादव को 10,444 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया था। इस सीट 1980 के बाद से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है, जबकि भाजपा के प्रत्याशी आज तक यहां से नहीं जीत पाए हैं।

अस्थावां विधानसभा सीट बिहार के नालंदा जिले का हिस्सा है। यहां अब तक कुल 18 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से सबसे ज्यादा छह बार निर्दलीय, तीन बार कांग्रेस, चार बार जदयू और एक-एक बार जनता पार्टी एवं अन्य पार्टियों के प्रत्याशी विधायक रह चुके हैं।

तीन चरणों में होना है चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में इस बार कुल तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हो चुका है, जिसमें कुल 53.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अब दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे एवं आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। अब दूसरे चरण का चुनाव नजदीक है और प्रचार-प्रसार भी तेजी पर है। दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन सभी सीटों के लिए तमाम पार्टियों के बड़े से लेकर छोटे नेता तक जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सभी चरणों के चुनाव के बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें