फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020मनेर विधानसभा सीट: कौन बनेगा विधायक, क्या है जमीनी हकीकत?

मनेर विधानसभा सीट: कौन बनेगा विधायक, क्या है जमीनी हकीकत?

बिहार में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी जोरों पर है। इस बीच मनेर विधानसभा सीट पर भी 3 नवंबर को ही मतदान होना है। इस विधानसभा सीट पर मुख्य लड़ाई...

मनेर विधानसभा सीट: कौन बनेगा विधायक, क्या है जमीनी हकीकत?
हिन्दुस्तान टीम,मनेर Sat, 31 Oct 2020 07:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी जोरों पर है। इस बीच मनेर विधानसभा सीट पर भी 3 नवंबर को ही मतदान होना है। इस विधानसभा सीट पर मुख्य लड़ाई राजद के भाई वीरेंद्र और भाजपा के निखिल आनंद के बीच बताई जा रही है। इस सीट के मौजूदा विधायक राजद के भाई वीरेंद्र हैं। इसके अलावा रालोसपा के दीपक कुमार भी इस सीट से चुनावी मैदान में हैं।

क्या है वोटिंग समीकरण?

मनेर विधानसभा में कुल 3.16 लाख वोटर हैं। जिसमें 1.65 लाख यानि 52.43 प्रतिशत पुरुष और 1.48 लाख यानि 47.13 प्रतिशत महिला वोटर हैं। इस सीट पर पिछले विधानसभा में 59.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 

इस सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यादव वोटर अहम भूमिका में बताए जा रहे हैं। जबकि पासवान, और राजपूत वोटरों की संख्या भी ठीक-ठाक है। 

क्या रहा है मनेर विधानसभा सीट का इतिहास?

2015 के नतीजे: 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से राजद के भाई बीरेंद्र ने भाजपा के श्रीकांत निराला को 22,828 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया था। 2015 में भाई बीरेंद्र लागातर तीसरी बार विधायक चुने गए थे।

मनेर विधानसभा सीट बिहार के पटना जिले का हिस्सा है। यहां अब तक कुल 17 बार विधानसभा चुनाव हुआ है, जिसमें से सबसे ज्यादा छह बार कांग्रेस, चार बार राजद और दो बार निर्दलीय पार्टी के प्रत्याशी विधायक चुने जा चुके हैं। 

तीन चरणों में होना है चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में इस बार कुल तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हो चुका है, जिसमें कुल 53.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अब दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे एवं आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। अब दूसरे चरण का चुनाव नजदीक है और प्रचार-प्रसार भी तेजी पर है। दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन सभी सीटों के लिए तमाम पार्टियों के बड़े से लेकर छोटे नेता तक जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सभी चरणों के चुनाव के बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें