फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020नीतीश कुमार जैसी विश्वसनीयता किसी के पास नहीं : जदयू

नीतीश कुमार जैसी विश्वसनीयता किसी के पास नहीं : जदयू

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई जोड़ नही है। आज बिहार का ऐसा कोई घर नहीं जिसे मुख्यमंत्री के कामों का लाभ न मिला हो। नई पीढ़ी जिसकी उम्र वर्ष 2005...

नीतीश कुमार जैसी विश्वसनीयता किसी के पास नहीं : जदयू
Malay Ojhaपटना, हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Jul 2020 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई जोड़ नही है। आज बिहार का ऐसा कोई घर नहीं जिसे मुख्यमंत्री के कामों का लाभ न मिला हो। नई पीढ़ी जिसकी उम्र वर्ष 2005 में बहुत कम रही होगी, उन्हें बताने की जरूरत है कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार को कैसा बिहार मिला था। तब और आज के बिहार में अंतर बताने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि पहली बार वोट डालने जा रही पीढ़ी को 15 साल बनाम 15 साल का फर्क समझाना है। नीतीश कुमार जैसी विश्वसनीयता किसी के पास नहीं है। नीतीश कुमार ने जो कहा, वो लागू किया। आज बिहार देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 60 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग बिना किसी भेदभाव के पेंशन के हकदार हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में ज्ञान की प्रतिष्ठा को फिर स्थापित की है। कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ता चुनाव के लिए अक्सर तैयार हैं। 

सरकार के एजेंडे में है चुनाव या फिर तबादला : राजद
राजद प्रदेश प्रवक्ता विधायक डा. रामानुज प्रसाद व महासचिव भाई अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि सरकार हर मर्चो पर फेल है। बाढ़ प्रबंधन से लेकर कोरोना के रोकथाम में कहीं भी सरकार सफल नहीं है। सरकार की रूचि केवल चुनाव पर चर्चा और तबादला में है। 

विधायक ने आरोप लगाया है कि कारोना का मामला सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गया है। अब बाढ़ से भी स्थिति विस्फोटक होने लगी है। लोगों में गुस्सा काफी है। जानवरों का चारा भी नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों एवं नर्सों की भारी कमी है। उन्हें सुरक्षा किट नहीं दिया जा रहा है। कितने मरीज अपने वार्ड को छोड़कर भाग गए हैं। पूरा सचिवालय बंद है। बावजूद कई विभागों के अधिकारी ताबदले में लगे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें