फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020Bihar Election Live Updates: जमुई विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, 50 प्रतिशत वोटिंग

Bihar Election Live Updates: जमुई विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, 50 प्रतिशत वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान चला रहा पर जमुई में चार बजे मतदान खत्म हो गया। इस सीट करीब 50 प्रतिशत वोटिंग बताई जा रही है।   इस सीट से...

Bihar Election Live Updates: जमुई विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, 50 प्रतिशत वोटिंग
हिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 28 Oct 2020 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान चला रहा पर जमुई में चार बजे मतदान खत्म हो गया। इस सीट करीब 50 प्रतिशत वोटिंग बताई जा रही है।  

इस सीट से अंतराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में हैं। चुनाव से कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। जिसके बाद पार्टी ने सीधे उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद ने विजय प्रकाश, रालोसपा ने अजय प्रताप और जाप ने शमशाद आलम को चुनावी मैदान में उतारा है।  

क्या है इतिहास 

2015 के विधानसभा चुनावों राजद के विजय प्रकाश सिंह दोबारा यहां से चुनाव जीते। उन्होंने भाजपा के अजय प्रताप को 8 हजार मतों से हराया। इस बार अजय प्रताप रालोसपा से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहें हैं। जबकि 2010 में अजय प्रताप जदयू के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। 

इस सीट पर अबतक हुए 17 बार हुए चुनाव में जदयू और कांग्रेस 4-4 बार जीतने में सफल हुए हैं। इस सीट पर भाजपा एक बार भी नहीं जीत पाई है ऐसे में श्रेयसी सिंह क्या भाजपा को इस बार चुनाव जीता पाएंगी या नहीं 10 नवंबर को मतगणना के बाद  ही यह पता चल जाएगा।

चुनावी गणित 
इस सीट पर यादव, मुस्लिम और राजपूत निर्णायक भूमिका में है। इस बार के चुनाव में 2.89 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 1.53 लाख पुरुष और 1.36 लाख महिला मतदाता हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें